
मोबाइल देने से इनकार किया तो छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों के बीच बहस हो गई. इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर कर दी हत्या. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दो भाइयों में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना देर रात नांदेड़ शहर से करीब गोपालचावडी में हुई. इस मामले में ग्रामीण पुलिस थाने में बड़े भाई पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, गोपालचावड़ी नांदेड़ शहर से कुछ दूरी पर एक छोटा सा गांव है. यहां एक परिवार में दो भाइयों के बीच रविवार देर रात मोबाइल को लेकर बहस हो गई. बड़ा भाई छोटे भाई से अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए मांग रहा था, लेकिन छोटे ने मोबाइल फोन देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई. दोनों भाइयों में जमकर मारपीट भी हुई.
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस टीम
इस दौरान गुस्साए बड़े भाई ने 20 वर्षीय अर्जुन की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक अशोक घोरबांड, सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश थोरात और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया. ग्रामीण पुलिस ने मृतक अर्जुन के चाचा लक्ष्मण मालोजी वाघमारे की शिकायत पर बडे भाई करण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. इस केस जांच पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाटिल को सौंपी गई है.
मामले को लेकर क्या बोले पुलिस इंस्पेक्टर?
पुलिस निरीक्षक अशोक घोरबांड ने कहा कि वर्तमान समय में बहुत से युवाओं को मोबाइल की लत हो गई है. भले ही सोशल मीडिया पर मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों को लेकर नियमित चर्चा होती रहती है, लेकिन युवा मोबाइल के आदी हैं. हाल के दिनों में देखा जा सकता है कि ऑनलाइन गेम्स को लेकर काफी घटनाएं सामने आ रही हैं. मोबाइल विवाद का कारण बनते हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







