
मोबाइल के जले टुकड़ों में हैं संसद कांड के सबूत! दिल्ली पुलिस के सामने ढूंढने की चुनौती?
AajTak
पुलिस इस मामले में क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी, जिसके लिए उसे पार्लियामेंट के स्पीकर से परमिशन की जरूरत होगी. री-क्रिएशन के मामले में पुलिस प्रक्रिया को फॉलो कर रही है. संसद कांड के पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. उनसे लगातार पूछताछ के बावजूद भी पुलिस अभी तक मोटिव का पता नहीं कर सकी है.
संसद की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां की हैं. जबकि महेश और कैलाश को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. आरोपियों से लगातार डीसीपी स्तर के अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं. इसके साथ ही पुलिस चारों आरोपियों (सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल) के मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है. क्योंकि ललित झा ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि मोबाइल फोन उसने तोड़कर/जलाकर फेंक दिए हैं. अब पुलिस के सामने मोबाइल के जले हुए टुकड़े ढूंढना बड़ी चुनौती है. क्योंकि इनमें संसद कांड के गहरे राज छिपे हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि सभी 5 आरोपियों को उनके मूल स्थानों पर ले जाया जाएगा.
पांचों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई
इसके साथ ही पुलिस इस मामले में क्राइम सीन भी री-क्रिएट करेगी, जिसके लिए उसे पार्लियामेंट के स्पीकर से परमिशन की जरूरत होगी. री-क्रिएशन के मामले में पुलिस प्रक्रिया को फॉलो कर रही है. बता दें कि पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. उनसे लगातार पूछताछ के बावजूद भी पुलिस अभी तक इनका मोटिव पता नहीं कर सकी है. पांचों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई. इसके पहले पुलिस ने पांचों के अलग-अलग बयान भी दर्ज किए थे, अब इस मामले में जहां भी विरोधाभास नजर आ रहा है, पुलिस दोबारा उन सवालों के जवाब इनसे पूछ रही है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर से उनके कॉल डिटेल निकाल लिए हैं और उसके जरिए पुलिस इनके लोकेशन को भी एस्टेब्लिश कर रही है कि आरोपी कब एक साथ थे.
मौके से भाग खड़ा हुआ था मास्टरमाइंड ललित
संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना 13 दिसंबर को हुई थी. जब सागर और मनोरंजन नाम के दो शख्स संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से लोकसभा के चैंबर में कूद गए थे. एक आरोपी एक मेज से दूसरी मेज पर छलांग लगाकर आगे बढ़ रहा था, जबकि दूसरा आरोपी आसन की ओर तेजी से भाग रहा था. इस दौरान उन्होंने संसद में धुआं-धुआं कर दिया था. वहीं दो आरोपी नीलम और अमोल शिंदे संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. जबकि पांचवां आरोपी ललित झा है, जो कि संसद के बाहर मौजूद था और हंगामा होने के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ था.
बीजेपी सांसद का बयान दर्ज कर सकती है पुलिस

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







