
मोबाइल की रोशनी में शादी और पूरा गांव बाराती, युवक को रात को प्रेमिका से मिलना पड़ गया भारी
AajTak
बिहार के जमुई में एक युवक को आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल जाना महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने युवक को लड़की के साथ गांव में देख लिया जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. मोबाइल की रोशनी में पास के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.
बिहार के जमुई में एक ऐसी शादी हुई है जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा. रात को मोबाइल की रोशनी में युवक और लड़की की शादी कराई गई. इस दौरान पूरा गांव बाराती बना और मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई.
मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर गांव का है. पटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्यार में पड़े एक युवक-युवती की शादी रचाई गई. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल एक युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया. ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को रात के अंधेरे में इश्क फरमाते हुए पकड़ लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में उनकी शादी करा दी गई.
युवक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ही गांव का रहने वाला है. वहीं कर्रा गांव की रहने वाली पूजा कुमारी अपने ननिहाल ककनचौर आई थी. युवक रंजन को अपनी प्रेमिका से मिले बिना नहीं रह गया. वो उससे मिलने रात के अंधेरे में उसके ननिहाल पहुंच गया.
रात के अंधेरे में दोनों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई. फिर क्या था, तरह-तरह की बातें होने लगी. कोई दोनों को पुलिस के हवाले करने की बात करने लगा तो कोई दोनों की शादी करा देने का सुझाव देने लगा.
गांव वालों की रजामंदी से गांव के ही मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान मंदिर परिसर में गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसमें महिलाएं भी शामिल थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











