
मोबाइल एयरोप्लेन मोड में डाला, छत से लटका पुलिस कॉन्स्टेबल, दो दिन पहले ही किराए पर लिया था मकान
AajTak
UP: बांदा के कमासिन में पुलिस कॉन्स्टेबल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है. मृतक कुछ दिन पहले ही घर से लौटा था. दो दिन पहले उसने किराए का मकान भी बदला था. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पुलिस कांस्टेबल ने घर के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के तमाम आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक का शव छत में लटका हुआ था. उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार है. बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल काफी दिनों से डिप्रेशन में था.
पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल राघवेंद्र कमासिन थाने में पोस्टेड था. उसने थाने के बगल में ही किराए के मकान में रहता था. दो दिन पहले ही उसने दूसरा मकान बदला था. मूल रूप से राघवेंद्र झांसी का रहने वाला था. कुछ दिन पहले ही वह घर से लौटा था.
बांदा के SP अभिनंदन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है. कॉन्स्टेबल ने पारिवारिक कलह के चलते ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है. लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल मृतक के घर वालों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. उनसे भी बात की जा रही है. एसपी ने बताया कि मृतक का मोबाइल Aeroplane Mode पर मिला था. उसकी सीडीआर रिपोर्ट निकाली जा रही है. हो सकता है इससे भी कुछ सुराग हाथ लग सके.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











