
मोनालिसा के सामने गिड़गिड़ाए थे पिता, फिर भी फरमान की बनीं दुल्हन, दादी बोली- वो भिखारी
AajTak
मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने परिवार में विवाद खड़ा कर दिया है. मोनालिसा की दादी परमिला ने बताया कि परिवार को शादी की जानकारी नहीं थी और वो इस फैसले से दुखी हैं.
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है. महाकुंभ से वायरल होने के बाद वो करियर में ऊंची उड़ान भर रही थीं. उन्होंने फिल्में और म्यूजिक वीडियो करना शुरू किया था. परिवार और फैन्स उनकी सक्सेस से खुश थे. इस बीच दूसरे धर्म में उनकी शादी की खबर ने परिवार को बड़ा झटका दिया है. जानते हैं कि मोनालिसा की शादी को लेकर उनकी दादी का क्या कहना है.
बुरे हाल में दादी बॉयफ्रेंड के लिए मोनालिसा ने परिवार को धोखा दे दिया. बेटी के इस एक्शन ने उनके घरवालों को रूला दिया है. न्यूज 18 से बात करते हुए उनकी दादी परमिला ने कहा- वो उज्जैन में पढ़ रही थी. किसी इंसान ने उनको बोला कि भाई तू बैठे-बैठे क्या करेगी. तुम नाचना-गाना सीखो, तो बड़ी इंसान बनोगी. अगर उज्जैन में पड़ी रहेगी, तो कैसी आगे बढ़ोगी. ऐसा बोल-बोल कर लड़की को वहम में डाल दिया. कहा कि लड़की को यहां मत रखो हम सीखाने वाले बहुत हैं. वो बेचारा (मोनालिसा के पिता) लेकर चला गया इसे. ये सोचकर कि मेरी लड़की कुछ सीखकर बड़ी बन जाएगी.
मोनालिसा की दादी आगे कहती हैं कि वो हीरोइन बनाना चाहती थी. मेरे बच्चे को क्या पता कि उसका बच्चा ऐसा कर जाएगा. हम शिवरात्री मनाने गए थे. मेरा बेटा उसे वहां (केरल) ले गया. हमसे कहा गया था कि तुम झोले में माला रखोगे तो कैसे बीकेगी. यही सोचकर वो उसे उज्जैन से बाहर ले गया था. मेरा बेटा कल थाने में खूब रोया. उसने दोनों की टिकट करा ली थी. लेकिन जैसे एयरपोर्ट पहुंचे उसे गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया गया और गाड़ी को थाने में घुसा दिया. पुलिस ने कहा कि चले जाओ, लेकिन वो अपनी बेटी को छोड़कर कैसे आता. उसके पास ना तो पैसे हैं. ना फोन में चार्जिंग थी, तो बात नहीं हो पाई.
परमिला कहती हैं कि हमको पूरी दुनिया कहती थी कि ये लड़की तुम्हारी मर्जी से शादी नहीं करेगी. लड़की हीरोइन बन चुकी है. वो अपने से शादी करेगी. हमने उसको शादी का नहीं बोला. हम उसको बड़ा इंसान बनाने की सोच रहे थे.
मोनालिसा ने कैमरे पर झूठ परमिला से पूछा गया कि मोनालिसा ने कहा कि उन्हें परिवार से खतरा है. परिवार कहीं दूसरी जगह शादी करा रहा था. इस पर उन्होंने कहा कि ये सब वो जानबूझकर बोल रही है. उसने खुद को बचाने के लिए ये सब कहा है. उसकी बातों में मत आओ. अगर जबरदस्ती शादी कराते, तो क्या अपने गांव में सरकार नहीं है. वो अपनी मर्जी से शादी करती, तो हम खुश ही होते. लगता कि कम से कम माला मोती से बच गई.
आगे वो कहती हैं कि मोनालिसा का बाप उसके सामने सिर पकड़ कर रो रहा था. कह रहा था कि बेटा कम से कम बता कर तो जा. वो अपने बाप की नहीं हुई, तो मेरी क्या होगी. वो कहती हैं कि मोनालिसा पासपोर्ट बनवाने आई थी. इसका पासपोर्ट हमने घर से पैसा लगाकर बनवाया. वो कम उम्र की थी. अब 18 साल की हो गई है. मोनालिसा ने पापा से कहा कि चलते हैं केरल घूमकर आते हैं. जब उसे घर लौटने के लिए कहा गया, तो कहती है कि वहां नहीं जाऊंगी. सब कंजर रहते हैं. मुझे घेर लेते हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












