
मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग का बड़ा फैसला, PMAY के तहत बनेंगे 3 करोड़ नए घर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी. इस दौरान जरूरतमंदों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. मीटिंग के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि जरूरतमंद गरीब परिवारों की संख्या बढ़ी है और ऐसे में अतिरिक्त घर बनाने की जरूरत होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की आज पहली कैबिनेट मीटिंग की है. इस कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत 2015-16 में की थी. इस योजना के तहत जरूरतमंदों को ग्रामीण और शहरी लेवल पर घर मुहैया कराया जाता है.
पीएमएवाई के तहत, पिछले 10 वर्षों में जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर पूरे बनाए गए हैं. पीएमएवाई में बने घरों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के तहत घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, नल कनेक्शन जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं.
जरूरतमंदों के लिए अतिरिक्त घर बनाने की जरूरत
आज कैबिनेट की पहली बैठक में जरूरतमंद परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी से और ज्यादा घर बनाने की जरूरत महसूस की गई. इस जरूरत को पूरा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग में तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाने का लक्ष्य रखा गया. इन घरों का निर्माण ग्रामीण और शहरी स्तर पर किया जाएगा.
'100 दिवसीय कार्यक्रम' पर काम करने का प्लान
नरेंद्र मोदी ने रविवार को रिकॉर्ड तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है. राष्ट्रपति भवन में उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली. बाद में टीम मोदी में नए शामिल जेपी नड्डा ने मंत्रिपरिषद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया. शपथग्रहण समारोह से पहले मोदी ने अपने आवास पर चाय पर चर्चा के दौरान अपने तीसरे मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों से कहा था कि उन्हें '100 दिवसीय कार्यक्रम' पर काम शुरू करना है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







