
मोदी सरकार के खिलाफ कल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, 'INDIA' ने बुलाई अहम बैठक
AajTak
नए बने विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्य मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. विपक्षी नेताओं का मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को मणिपुर पर लंबी चर्चा के लिए मजबूर करेगा और इस दौरान पीएम को जवाबदेह ठहराया जाएगा.
मणिपुर पर संसद में जारी हंगामे के बीच अब नए बने विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्य मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. विपक्षी नेताओं का मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को मणिपुर पर लंबी चर्चा के लिए मजबूर करेगा और इस दौरान प्रधानमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाएगा.
विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर आम सहमति बन गई है और कम से कम 50 सदस्यों के हस्ताक्षर लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान पहले से ही चल रहा है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जानकारी दी कि विपक्षी दल कल सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.
'सरकार से लोगों का भरोसा टूट रहा है'
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं. क्योंकि सरकार के ऊपर लोगों का भरोसा टूट रहा है. हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर पर बोलें, लेकिन पीएम बात नहीं सुनते. वे सदन के बाहर कुछ बात करते हैं और यहां इनकार करते हैं. हमने बार-बार उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की. लेकिन सब विफल रहा, इसलिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना सही लगता है.
'हर बार जीतने के लिए नहीं लाया जाता...'
कांग्रेस नेता ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हर वक्त जीत के लिए नहीं लाया जाता. देश को मालूम हो कि किस तरह से तानाशाही सरकार चल रही है और विपक्ष को असम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये जीत-हार वाली बात नहीं है. इस हालात में भी हमें अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाना पड़ा, ये सवाल है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











