
मोदी सरकार के एक फैसले से परेशान ये 3 देश, अब लगाई गुहार!
AajTak
भारत सरकार ने 20 जुलाई को गैर-बासमती कच्चे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस प्रतिबंध से चावल की वैश्विक कीमतें बढ़ गई हैं और उन देशों को काफी मुश्किल हो रही है जो चावल के लिए भारत पर निर्भर हैं. ये देश चाहते हैं कि भारत सरकार चावल निर्यात पर प्रतिबंध में उन्हें छूट दे.
चावल के सबसे बड़े निर्यातक भारत के गैर-बासमती कच्चे चावल के निर्यात पर रोक से चावल की कीमतों में भारी उछाल आया है जिससे कई देशों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दुनिया के कई देश चावल के लिए भारत पर निर्भर हैं और वो भारत से अपील कर रहे हैं कि चावल निर्यात पर लगे बैन को उनके लिए हटा लिया जाए. सिंगापुर, इंडोनेशिया और फिलीपींस ने अपने देश में चावल के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत से अपील की है कि उनके देश में चावल निर्यात को फिर से शुरू किया जाए.
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर ने भारत से 110,000 टन चावल के लिए अनुरोध किया है. जून में, इंडोनेशिया ने अल नीनो को देखते हुए देश में खाद्य आपूर्ति बरकरार रखने के लिए भारत से 10 लाख टन चावल आयात करने की घोषणा की थी. अल नीनो के कारण मौसम का चक्र गड़बड़ हो जाता है और बाढ़, सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं. वहीं, फिलीपींस भी चावल आपूर्ति के लिए भी भारत पर निर्भर है.
हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने अपने मानवीय कार्यों के लिए भारत से दो लाख टन चावल की मांग की थी. मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के चावल निर्यात बैन को विनाशकारी बताते हुए कहा था कि कोविड-19 महामारी और यूक्रेन युद्ध से खाद्य आपूर्ति प्रभावित हुई है और भारत के इस कदम से खाद्य आपूर्ति असुरक्षा और बढ़ेगी.
वहीं, भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी चावल सहित कुछ कृषि उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत के साथ बातचीत कर रहा है.
खाद्य मुद्रास्फीति को रोकने की भारत सरकार की कोशिशें
वैश्विक महंगाई के बीच भारत में खुदरा महंगाई 15 महीने के अपने उच्चतम स्तर पर है. भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निर्यात पर रोक लगाने सहित कई उपाय किए हैं. अगले साल लोकसभा चुनावों को देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार कीमतों पर अंकुश लगाने की हर संभव कोशिश कर रही है. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया कि वो महंगाई को कम करेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








