
मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में क्या फैसले लिए गए?
AajTak
मोदी सरकार ने बुधवार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. एक तरफ तारंगा हिल-अंबाजी- आबू रोड रेल परियोजना को हरी झंडी दिखा दी गई है तो दूसरी तरफ 18+ के लिए बूस्टर डोज फ्री कर दिया गया है.
केंद्र सरकार ने बुधवार को अपनी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बूस्टर डोज को 18+ के लिए फ्री कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ तारंगा हिल-अंबाजी- आबू रोड रेल परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है.
पर्यटन की दृष्टि से ये एक अहम फैसला माना जा रहा है. कुल 116 किलोमीटर लंबी ये लाइन रहने वाली है और इस परियोजना का फायदा गुजरात के बनासकांठा और मेहसाड़ा जिले के लोगों को मिलने वाला है. बताया गया है कि गुजरात में इस रेल लाइन को राजस्थान से जोड़ने का काम भी किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2798 करोड़ रुपये बताई जा रही है और 2026-27 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
आबू अंबाजी और तारंगा को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग कोई आज की नहीं है, बल्कि कई सालों से श्रद्धालु इसकी मांग उठा रहे थे. वे यात्रा के दौरान सहुलियत के लिए एक ऐसा रेल नेटवर्क चाहते थे. सरकार ने अब इस कैबिनेट बैठक में इसे हरी झंडी दिखा दी है.
इस परियोजना के अलावा केंद्र सरकार ने गुजरात के बड़ोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान भी कर दिया है. डीम्ड और सेंटर यूनिवर्सिटी के रूप में इसे देखा जाएगा. अब इन परियोजनाओं के अलावा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी गहन मंथन किया है.
कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि अब बूस्टर डोज को मुफ्त कर दिया जाएगा. 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए 75 दिनों तक बूस्टर डोज फ्री रहने वाली है. अभी इस समय क्योंकि 18 से 59 साल की आयु के 77 करोड़ लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है, ऐसे में इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए सरकार ने ये अहम फैसला लिया है. देश के कोरोना मीटर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,906 नए मामले सामने आए हैं और 45 मरीजों की मौत हुई है. इस समय देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,32,457 हो गई है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









