
मोदी सरकार की अपील के बावजूद रूस-सऊदी की मनमानी, बढ़ीं भारत की मुश्किलें
AajTak
सऊदी अरब और रूस की ओर से तेल उत्पादन में की गई अतिरिक्त कटौती के बाद से कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है. कच्चे तेल की कीमत नियंत्रण में रहे इसके लिए भारत लगातार तेल उत्पादक देशों से बातचीत कर रहा है. लेकिन इसका कुछ फायदा होता नहीं दिख रहा है.
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने तेल बाजार में उथल-पुथल मचा दी है. पहले तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से तेल उत्पादन में कटौती, फिर रूस और सऊदी अरब की ओर से तेल उत्पादन में अतिरिक्त कटौती की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमत में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है. भारत अपनी जरूरत का 87 फीसदी से ज्यादा तेल आयात से पूरा करता है. ऐसे में इसका असर भारतीय तेल बाजार पर भी पड़ा है.
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत नियंत्रण में रहे, इसके लिए भारत लगातार तेल उत्पादक देशों से बातचीत कर रहा है. लेकिन इसका कुछ फायदा होता दिख नहीं रहा है. तेल बाजार के दो बड़े दिग्गज सऊदी अरब और रूस ने बुधवार को कहा है कि वे साल के अंत तक तेल उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे. दोनों देशों का कहना है कि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति में कमी और मांग में बढ़ोतरी से तेल की कीमत बेहतर हो रही है.
ओपेक प्लस की वर्तमान नीति सहीः यूएई
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को होने वाली बैठक से पहले ओपेक प्लस समूह के प्रमुख सदस्य देशों में से एक यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरूई ने कहा था कि ओपेक प्लस की वर्तमान नीति यानी तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने का फैसला सही है.
तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस के सदस्य देशों ने पिछले साल अक्टूबर में प्रतिदिन 20 लाख बैरल कम तेल उत्पादन करने की घोषणा की थी. लेकिन जुलाई 2023 में सऊदी अरब और रूस ने तेल उत्पादन में अतिरिक्त कटौती की घोषणा कर दी. इस घोषणा के बाद से कच्चे तेल की कीमत बहुत तेजी से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही है.
मौजूदा कीमत पर तेल खरीदने में भारत सहज नहीं

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










