
लंदन की सड़कों पर 2 'भारतीयों' को पान थूकना पड़ा महंगा! लगा 1.72 लाख का जुर्माना
AajTak
लंदन के ब्रेंट इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर पान थूकना भारतीय मूल के दो पुरुषों को बेहद महंगा पड़ा. अक्षत कुमार और हितेश पटेल पर कोर्ट ने 1.72 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है. लंदन में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और कोर्ट में पेश न होने के कारण यह भारी जुर्माना लगाया है.
Indian Mens Spitting Paan London: भारत की सड़कों पर लोग पान खाकर जहां मन करता है वहां थूक देते हैं और लोग इसे देखकर मुंह जरूर बनाते हैं, लेकिन यहां यह बहुत आम बात है. मगर विदेशों में कुछ जगहों पर पान खाकर थूकना एक बड़ा अपराध है, जिस पर गंभीर सजा भी मिलती है.
भारत के कुछ इलाकों में पान खाना बहुत खाया जाता है और लोग खुले में ही सड़कों पर थूक भी देते हैं. लेकिन विदेश में दो भारतीय मूल के लोगों को यही एक गलती बहुत भारी पड़ गई, क्योंकि उन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा है.
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो भारतीय मूल के आदमियों ने ब्रेंट इलाके में पान खाकर थूक दिया था. इन दोनों आदमियों पर 1300 पाउंड यानी 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है.
ब्रेंट काउंसिल ने एजवेयर में रहने वाले 31 साल के अक्षत कुमार पर नॉर्थ वेस्ट लंदन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1,391 पाउंड यानी 1 लाख, 72 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. उन पर 11 जून, 2025 को किंग्सबरी में सड़क पर पान थूकने का इल्जाम है.
अक्षत के अलावा रुइसलिप में रहने वाले 32 साल के हितेश पटेल पर भी कोर्ट ने 12 जून, 2025 को वेम्बली हिल में सड़क पर पान थूकने के आरोप में 1,391 पाउंड का जुर्माना लगाया है.
वैसे लंदन में पान थूकने पर कानून काफी सख्त है और वहां पर पान थूकने पर जुर्माना 100 पाउंड (12,000 रुपये) लगता है. मगर अक्षत और हितेश दोनों ही सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. ऐसे में उनकी गैरमूजदगी में ना सिर्फ उन पर आरोप साबित हुए बल्कि उनका जुर्माना भी बढ़ा दिया गया.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












