
पाकिस्तान बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल, US सीनेट कमेटी के सामने बड़ा दावा
AajTak
अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर (DNI) तुलसी गबार्ड ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान लंबी दूरी की ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिकी धरती को निशाना बना सकती हैं.
अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी और सीनेट इंटेलिजेंस हियरिंग के दौरान पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम पर गंभीर चेतावनी जारी की है. खुफिया कम्युनिटी का आकलन है कि पाकिस्तान ऐसी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें डेवलप कर रहा है, जिनमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) शामिल हो सकती हैं. ये मिसाइलें परमाणु और पारंपरिक हथियारों के साथ सीधे अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान सभी अपनी मिसाइल प्रणालियों को एडवांस कर रहे हैं. साल 2035 तक अमेरिका के लिए मिसाइल खतरों की तादाद मौजूदा 3,000 से बढ़कर 16 हजार से ज्यादा हो सकती है.
चीन और रूस को सबसे एक्टिव खतरों के रूप में देखा जा रहा है, जबकि उत्तर कोरिया का साइबर प्रोग्राम भी उसके हथियारों के लिए फंड जुटा रहा है.
पाकिस्तान की ICBM क्षमता और चिंतित अमेरिका...
तुलसी गबार्ड ने कहा कि पाकिस्तान का लंबी दूरी की मिसाइलों पर काम करना चिंता का विषय है क्योंकि इसमें ऐसी ICBM तकनीक शामिल हो सकती हैं, जो अमेरिकी होमलैंड पर हमला करने की रेंज रखती हैं. खुफिया विभाग (IC) का मानना है कि पाकिस्तान पारंपरिक और परमाणु पेलोड ले जाने वाले एडवांस सिस्टम पर रिसर्च कर रहा है. यह विकास अमेरिका की मौजूदा मिसाइल डिफेंस प्रणाली को चुनौती देने या उसे बायपास करने की क्षमता रखने वाले देशों की लिस्ट में पाकिस्तान को शामिल करता है.
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर! तेल संकट के बीच रद्द की गणतंत्र दिवस परेड

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










