
'पाकिस्तान US के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक', अमेरिका इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान
AajTak
अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया के सामने नई चेतावनी जारी की है. उन्होंने पाकिस्तान को उन देशों की श्रेणी में रखा है जो अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा पैदा कर रहे हैं. इस लिस्ट में रूस, चीन और उत्तर कोरिया जैसे नाम भी शामिल हैं.
अमेरिका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख (Director of National Intelligence) तुलसी गबार्ड ने कहा है कि पाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक है. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान, चीन, रूस और उत्तर कोरिया को उन देशों के रूप में भी दिखाया है जो ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं जो अमेरिका को खतरे में डाल सकती हैं.
तुलसी गबार्ड ने बुधवार को अपनी ब्रीफिंग में उन पांच देशों के नाम प्रमुखता से लिए जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान लगातार ऐसी मिसाइल तकनीक विकसित कर रहे हैं जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हो
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक है.
इंटेलिजेंस चीफ के मुताबिक, ईरान, चीन, रूस, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान पारंपरिक प्रणालियों के साथ-साथ कई नए और उन्नत मिसाइल सिस्टम पर काम कर रहे हैं. इन क्षमताओं के कारण अमेरिका का होमलैंड अब इन देशों की मारक क्षमता के दायरे में आ चुका है.
ब्रीफिंग के दौरान उत्तर कोरिया को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई गईं. गबार्ड ने बताया कि उत्तर कोरिया अब रूस और चीन के साथ अपनी साझेदारी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर रहा है. ये त्रिपक्षीय सामरिक तालमेल अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बड़ी समस्या पैदा कर सकता है. खुफिया विभाग लगातार इन देशों के बीच बढ़ते सैन्य और तकनीकी सहयोग पर नजर बनाए हुए है. उत्तर कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइल परीक्षणों और परमाणु रिसर्च को इसी बड़े गठबंधन के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.
ईरान के मामले पर तुलसी गबार्ड ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जून 2025 में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह तबाह (Obliterated) कर दिया था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







