
'गुनहगारों को चुकानी होगी खून कीमत', अली लारिजानी की मौत पर ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की धमकी
AajTak
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक का माहौल है. सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, यह हमला इजरायल और अमेरिका की ओर से किया गया था. इस हमले में लारिजानी के साथ उनके बेटे मुर्तजा लारिजानी, उनके डिप्टी अलीरेजा बयात और कई सुरक्षा कर्मियों की भी जान चली गई. उन्होंने कहा 'गुनहगारों को जल्द ही उनके खून की कीमत चुकानी होगी.'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने गहरा दुख जताते हुए लारिजानी को 'बेहद करीबी साथी' बताया. उन्होंने कहा कि लारिजानी ने इस्लामिक गणराज्य के दौरान कई अहम पदों पर रहते हुए देश की सेवा की और उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है.
लारिजानी की हत्या को सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह देश की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीति दोनों में अहम भूमिका निभाते थे. उन्हें ऐसा नेता माना जाता था, जो सत्ता के अलग-अलग केंद्रों के बीच संतुलन बना सकता था.
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि लारिजानी ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत की. उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलेगी और निर्दोषों के खून का बदला लिया जाएगा.
निडर और समर्पित नेता बताया संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने भी उन्हें एक निडर और समर्पित नेता बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की शहादत हर किसी को नसीब नहीं होती और यह सच्चे लोगों की पहचान है.
वहीं, न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एजिज ने भी लारिजानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे संघर्ष के बाद शहादत पाई. उन्होंने उनके साहस, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण की सराहना की. ईरानी नेतृत्व ने साफ किया है कि इस घटना के बाद भी देश का रास्ता नहीं बदलेगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








