
ईरान युद्ध ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर! तेल संकट के बीच रद्द की गणतंत्र दिवस परेड
AajTak
मध्य-पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग से दुनिया के देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं. पहले से ही बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान इस संकट का आसान शिकार बना है. ऊर्जा संकट की वजह से पाकिस्तान को अपनी रिपब्लिक डे परेड रोकनी पड़ी है.
मध्य-पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग से पैदा हुए ऊर्जा संकट का अब एक और असर सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने 23 मार्च को होने वाली पाकिस्तान डे (गणतंत्र दिवस) परेड और उससे जुड़े सभी समारोह रद्द करने का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय ने कहा, 'खाड़ी क्षेत्र में जारी तेल संकट और सरकार की ओर से घोषित कम खर्च के उपायों को देखते हुए 23 मार्च को होने वाली परेड और सभी संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे.'
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई बाधित होने के कारण पाकिस्तान गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. इसे देखते हुए पाकिस्तान की सरकार खर्च कम करने से जुड़े कदम उठा रही है.
पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक दिन है 23 मार्च
23 मार्च पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन 1940 में लाहौर प्रस्ताव पेश किया गया था. इस प्रस्ताव में अलग मुस्लिम देश की मांग की गई थी, जो आगे चलकर 1947 में भारत के विभाजन का कारण बना. बाद में 23 मार्च 1956 को पाकिस्तान ने अपना पहला संविधान अपनाकर खुद को गणतंत्र घोषित किया.
ऊर्जा संकट की वजह से पाकिस्तान पहले ही सतर्क हो चुका है. युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज जैसे कदम उठाए, ताकि सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम हो सके और ईंधन की बचत हो.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








