
ट्रंप ने दी क्यूबा पर कब्जे की धमकी तो सामने खड़ा हो गया चीन! बोला- पिछलग्गू नहीं है
AajTak
अमेरिका की नाकेबंदी और ट्रंप की धमकियों के बीच क्यूबा गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. ट्रंप के टैरिफ की डर से कोई भी देश क्यूबा की मदद को सामने नहीं आ रहा है. इस बीच चीन ने क्यूबा के आगे मदद का हाथ बढ़ाया है.
कैरेबियाई देश क्यूबा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर है. हाल ही में ट्रंप ने कहा कि वो क्यूबा के साथ कुछ भी कर सकते हैं और कैसे भी करके क्यूबा पर अपना कंट्रोल स्थापित करेंगे. क्यूबा पर दबाव बढ़ाने के मकसद से अमेरिका ने उसकी ईंधन सप्लाई पूरी तरह रोक दी है जिससे देश पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है. क्यूबा की इस नाकेबंदी के बीच ट्रंप की टैरिफ धमकियों के कारण कोई भी देश क्यूबा की मदद के लिए नहीं आ रहा है. इस बीच चीन ने क्यूबा को एनर्जी सप्लाई का बड़ा फैसला लिया है.
क्यूबा चीन का पुराना सहयोगी है जो पिछले एक दशक से अमेरिका की धमकियों का सामना कर रहा है. ईरान जंग के बीच अब ट्रंप इस द्वीप पर कब्जे की प्लानिंग में है जिसकी मदद को अब चीन सामने आया है. चीन ने ऊर्जा की किल्लत से जूझ रहे क्यूबा को सौर ऊर्जा की पेशकश की है.
क्यूबा में चीन के राजदूत हुआ शिन ने दोनों देशों के संयुक्त एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर बात की. क्यूबा के विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन की मदद से चल रहे ये प्रोजेक्ट्स देश में 'जटिल बिजली संकट' को कम करने के प्रयास का हिस्सा हैं.
हुआ ने क्यूबा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'चीन हमेशा मानता है कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन स्वतंत्र और संप्रभु देशों का एक बड़ा परिवार हैं. ये देश किसी के भी पिछलग्गू नहीं हो सकते.'
क्यूबाई मीडिया आउटलेट साइबरक्यूबा के अनुसार, राजदूत ने कहा कि चीन क्यूबा में नए एनर्जी प्रोजेक्ट्स के जरिए उसकी मदद कर रहा है. वो देश की सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के विकास पर काम कर रहा है.
ट्रंप ने क्यूबा पर कब्जा करने की धमकी दी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







