
मोदी सरकार का देश को न्यू ईयर गिफ्ट, सुकन्या समृद्धि योजना में अब मिलेगा ज्यादा ब्याज
AajTak
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना, 3 साल की टाइम डिपॉजिट जैसी कुछ छोटी बचत योजना (Small Savings Schemes) के ब्याज दर में इजाफा किया है.
केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. नए साल से पहले शुक्रवार को सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), 3 साल की टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) जैसी कुछ छोटी बचत योजना (Small Savings Schemes) के ब्याज दर को बढ़ा दिया है. एक अधिसूचना में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और तीन साल की टाइम डिपॉजिट योजना (Time Deposit) के ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की गई है. वहीं कई स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दर को अनचेंज रखा है.
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर को अब 8.2 फीसदी कर दिया गया है, जबकि तीन साल की टाइम डिपॉजिट को बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है. पहले सुकन्या समृद्धि योजना का ब्याज 8 फीसदी और तीन साल की टीडी का ब्याज 7.1 फीसदी था. वहीं पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) के ब्याज में पिछले तीन साल से कोई बदलाव नहीं किया गया है.
PPF का घटाया गया था ब्याज पीपीएफ के ब्याज में आखिरी बार अप्रैल-जून 2020 में बदलाव किया गया था, जब इसे 7.9 प्रतिशत से घटाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया था. वहीं पिछली बार केंद्र सरकार ने पांच साल की आरडी स्कीम में भी कोई बदलाव नहीं किया था. बता दें कि आज के ऐलान से पहले केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें 4 प्रतिशत से लेकर 8.2 प्रतिशत के बीच थीं.
जनवरी-मार्च 2024 के लिए ब्याज
किन योजना में नहीं किया गया बदलाव स्मॉल सेविंग स्कीम्स के तहत जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सिर्फ सुकन्या सम़द्धि योजना (SSY) और 3 साल में मैच्योर होने वाली टाइम डिपॉजिट का ब्याज बढ़ाया है. बाकी सभी छोटी बचत योजनाओं को अनचेंज रखा गया है. बात दें कि डाकघर की टाइम डिपॉजिट योजना का ब्याज बैंक एफडी के ब्याज से ज्यादा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











