
मोदी के अमेरिकी दौरे के बीच तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन पहुंचे पाकिस्तान, कश्मीर पर क्या बोले
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को पाकिस्तान पहुंचे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का गर्मजोशी से स्वागत किया है. एर्दोगन और शहबाज शरीफ की मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है. दोनों देशों के बीच 24 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. वहीं इस दौरान शहबाज शरीफ और तैय्यप एर्दोगन ने कश्मीर का राग भी अलापा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को पाकिस्तान पहुंचे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में तुर्की के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया है. रेचेप तैय्यप एर्दोगन के आने के सम्मान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है.
रेचेप तैय्यप एर्दोगन के साथ उनकी पत्नी और तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगन भी पाकिस्तान पहुंची हैं. एर्दोगन और शहबाज शरीफ की मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है. दोनों देशों के बीच 24 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. वहीं इस दौरान शहबाज शरीफ और तैय्यप एर्दोगन ने कश्मीर का राग भी अलापा है.
राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर कहा कि, तुर्की ने कश्मीर के मामले में पाकिस्तान के पक्ष का हमेशा समर्थन किया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि, एर्दोगन इस्लामिक समाज के बेहद जरूरी और सम्मानित नेता हैं. शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने गाजा, फिलिस्तीन और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज बुलंद की है.
शहबाज शरीफ ने कहा कि, जब एर्दोगन बोलते हैं तो सिर्फ इस्लामी दुनिया के लाखों लोग ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनकी बातों को ध्यान से सुनता है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि, वह भरोसा दिलाते हैं कि पाकिस्तान भी साइप्रस को लेकर हमेशा तुर्की के रुख का समर्थन करता रहेगा.
दूसरी ओर, एर्दोगन ने शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया. इसके साथ ही मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा इकबाल को राष्ट्र का हीरो बताया. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कश्मीर पर भी बयान दिया.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









