
मॉस्को पर ड्रोन से प्रहार, सुपरपावर रूस की हवाई सुरक्षा को कैसे चमका दे रहा है यूक्रेन
AajTak
यह पहली बार नहीं है जब यूक्रेन, रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बना रहा है. यहां तक कि यूक्रेन ने 3 मई को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के एक अधिकारिक आवास को भी निशाना बनाया था. इस ड्रोन हमले में बिल्डिंग को मामूली क्षति पहुंची थी. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रूस की हवाई सुरक्षा इतनी कमजोर है क्या? या ऐसा क्या हुआ कि यूक्रेन रूस की हवाई सुरक्षा को भेदने में सफल हो जा रहा है?
लगभग 18 महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन लगातार ड्रोन हमला कर रहा है. रूस ने मंगलवार को दावा किया है कि यूक्रेन ने एक बार फिर मॉस्को की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला किया है. पिछले तीन दिन में यह दूसरी बार है जब रूस पर ड्रोन अटैक हुआ है.
हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस के इन आरोपों को खारिज कर दिया है. जबकि अमेरिकी अखबार 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस ड्रोन हमले में यूक्रेन निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. जो इस हमले में यूक्रेन की भागीदारी का संकेत दे रहा है.
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रूस की हवाई सुरक्षा इतनी कमजोर है क्या? या ऐसा क्या हुआ कि यूक्रेन रूस की हवाई सुरक्षा को भेदने में सफल हो जा रहा है?
मॉस्को के एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर हमलाः मेयर
मंगलवार को यूक्रेन ने एक बार फिर सीमा से लगभग 500 किमी (310 मील) दूर रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया. शहर के मेयर ने बताया कि मंगलवार को मॉस्को के एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर हमला हुआ. वहीं, सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया. इससे पहले शनिवार देर रात को भी मॉस्को के एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था.
यह पहली बार नहीं है जब यूक्रेन, रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बना रहा है. इससे पहले मई 2023 में भी यूक्रेन ने मॉस्को पर ड्रोन अटैक किया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उस वक्त यूक्रेन ने मॉस्को पर आठ ड्रोन से अटैक किया था. जिसमें से पांच ड्रोन को मार गिराया गया था. जबकि तीन अन्य ड्रोन को जैम कर उसे दूसरी दिशा में भेज दिया गया था. यहां तक कि यूक्रेन ने 3 मई को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के एक आधिकारिक आवास को भी निशाना बनाया था. इस ड्रोन हमले में बिल्डिंग को मामूली क्षति पहुंची थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








