
मॉडल की खुदकुशी, क्रिकेटर से कनेक्शन और बंद कमरे में लाश... तान्या सिंह सुसाइड केस में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ
AajTak
मॉडल तान्या सिंह और सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अभिषेक शर्मा को लोग अब तक दो अलग-अलग शख्सियत के तौर पर ही जानते थे. लेकिन 19 फरवरी की रात को तान्या और अभिषेक की दुनिया में कुछ ऐसा हुआ कि लोग एक ही झटके में उन दोनों के रिश्तों के बारे में जान गए.
Model Tania Singh Death Mystery: तान्या सिंह एक उभरती हुई मॉडल थी. देर रात वो विदेश में रहने वाले अपने भाई को दो बार वीडियो कॉल करती है. दोनों ही बार भाई-बहन के बीच लंबी बातचीत होती है. बातचीत के दौरान सब सामान्य था. इसके बाद अगली सुबह जब तान्या के कैमरे का दरवाजा खोला जाता है, तो उसकी लाश पंखे पर झूलती नजर आती है. ईयरफोन तब भी उसके कानों में थे. अब उसकी मौत का मामला एक पहेली की तरह उलझ गया है.
19 फरवरी की रात बदल गया सबकुछ एक मॉडलिंग की चकाचौंध भरी दुनिया में जगह बनाती मॉडल और दूसरा क्रिकेट के ट्रेंडिंग वर्ल्ड में अपनी काबिलियत का जलवा बिखेरता सितारा अभिषेक. मॉडल तान्या सिंह और सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अभिषेक शर्मा को लोग अब तक दो अलग-अलग शख्सियत के तौर पर ही जानते थे. उनकी दोस्ती या यूं कहें कि उनके रिश्तों के बारे में कम ही लोगों को पता था. लेकिन 19 फरवरी की रात को तान्या और अभिषेक की दुनिया में कुछ ऐसा हुआ कि लोग एक ही झटके में लोग ना सिर्फ दोनों के रिश्तों के बारे में जान गए, बल्कि ये भी जान गए कि उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था.
20 फरवरी 2024, सुबह 8 बजे, हैप्पी एलिगेंस सोसायटी, सूरत सूरत की पॉश हाउसिंग सोसायटी से उस रोज़ सुबह-सुबह मॉडल तान्या सिंह के सुसाइड करने की खबर सामने आई. पता चला कि तान्या ने अपने कमरे की सीलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी. चूंकि मामला एक मॉडल की सुसाइड से जुड़ा था, तान्या के सुसाइड की खबर सूरत से लेकर मुंबई तक में तेज़ी से फैल गई. लेकिन इसके बाद जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, तो तान्या को लेकर उसे जो कुछ पता चला वो चौंकानेवाला था.
एक दूसरे के बेहद करीब थे तान्या और अभिषेक पुलिस को तान्या के कमरे से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन तान्या के मोबाइल फोन से लेकर सोशल मीडिया एकाउंट तक को खंगालने के बाद ये साफ हुआ है कि तान्या और अभिषेक एक दूसरे के बेहद करीब थे और सुसाइड से पहले तान्या अभिषेक से लगातार बात करने की कोशिश कर रही थी. ऐसे में सवाल यही है कि क्या तान्या ने सिर्फ इसी वजह से अपनी जान दे दी या फिर उसके इस फैसले के पीछे की कहानी कुछ और है?
माता-पिता के साथ रहती थी तान्या तान्या और उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहनेवाला है. लेकिन इन दिनों वो सूरत में रहते हैं. सूरत के हैप्पी एलिगेंस सोसायटी के टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 702 में. तान्या के पिता भवानी सिंह सूरत के पंडेसरा इलाक़े में मौजूद एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करते हैं. चूंकि तान्या मॉडलिंग और इवेंट मैनेजमेंट के पेशे से जुड़ी थी वो अक्सर रात को देर से घर लौटती थी. और सुबह उसके पिता ही उसे नींद से जगाते थे. इन दिनों तान्या की मां सूरत में नहीं थी. ऐसे में इस फ्लैट में तान्या और उसके पिता, दो लोग ही रह रहे थे.
बेटी की लाश देखकर लगा सदमा मंगलवार 20 फरवरी की सुबह जब तान्या अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो घर में मौजूद उसके पिता उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन यही भंवर सिंह की जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी साबित हुई. तान्या ने कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया. और जब भवानी सिंह ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने तान्या को फंदे के सहारे अपने बेडरूम की छत से लटकते हुए देखा. ये मंजर देखकर उनके होश उड़ गए और वो सकते में आ गए.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







