
मैसेज में गर्लफ्रेंड को दीं गालियां, पुलिस ने पायलट को कर लिया गिरफ्तार!
AajTak
एक पायलट छुट्टियां मनाने गया था. वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हो गई. दोनों साथ रहने लग गए. बाद में, ऐसे हालात बन गए कि पायलट ने लड़की को व्हाट्सएप मैसेज में गाली दे दी.
एक पायलट ने व्हाट्सएप पर अपनी एक्स-लवर को ऐसा मैसेज भेज दिया था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे लंबी सजा भी हो सकती है. यह पायलट इटली का रहनेवाला है और उसे दुबई में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, उसने अपनी एक्स-लवर को व्हाट्सएप पर ‘विच’ लिख दिया था. अब उसे दुबई के कानून के तहत, लंबी सजा हो सकती है.
दुबई के अनोखे साइबर क्राइम कानूनों की वजह से ‘आपत्तिजनक या अपमानजनक’ मैसेज भेजने पर वहां लोगों को जेल भेज दिया जाता है. अब इसे लेकर सीरिया की एक महिला के आरोप पर 28 साल के एक्रफ अरजौय को भी जेल भेजा जा सकता है.
Detained in Dubai के मुताबिक, वैकेशन के दौरान दुबई के मॉल में पायलट की मुलाकात सीरिया की महिला से हुई थी और दोनों एक-दूसरे को अच्छे लगे. वे दोनों एक-दूसरे मिलने लगे. फिर साथ में रहने लगे.
बाद में एक्रफ को लगने लगा कि महिला उसका इस्तेमाल कर रही है क्योंकि उसके रिक्वेस्ट ‘कभी ना खत्म होने वाला’ लगने लगा था. तो इसके बाद वह व्हाट्सएप मैसेज में एक्रफ को ‘गोल्ड डिगर, विच और चोर’ बता दिया.
Detained in Dubai के फाउंडर राधा स्टर्लिंग पहले कई लोगों का इस तरह के मामले में बचाव कर चुकी हैं. उन्होंने कहा- UAE के कड़े साइबर क्राइम कानूनों के मुताबिक, अगर कोई इंसान किसी मैसेज को आपत्तिजनक या अपमानजनक मानता है तो उसकी शिकायत कर सकता है.
राधा ने बताया- हाल ही में ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें फेसबुक प्राइवेट मैसेज में उन्होंने किसी की तुलना घोड़े से कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. एक महिला को प्राइवेट व्हाट्सएप मैसेज में अपनी फ्लैटमेट को गाली देना भारी पड़ गया था. और भी ऐसे कई मामले हैं. राधा कहती हैं- बाकी जगहों पर जो लीगल, कॉमन और प्राइवेट है, उसके लिए दुबई में जेल हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









