
मैसूर नगर निगम ने वाडियार राजा की मूर्ति बनाने वाले का 8 साल में नहीं किया भुगतान, बीजेपी नेता यतनाल का दावा
AajTak
कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया है कि मैसूर नगर निगम ने वोडियार राजा की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज को भुगतान नहीं किया है. विधायक का दावा है कि नगर निगम पर 8 साल भी अरुण योगीराज के 12 लाख रुपये बकाया हैं.
कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया है कि मैसूर नगर निगम ने वोडियार राजा की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज को भुगतान नहीं किया है. विधायक का दावा है कि नगर पालिका पर उनके 12 लाख रुपये बकाया हैं.
8 साल में नहीं किया भुगतान: बीजेपी नेता
बीजेपी नेता ने यह जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में राज्य सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि साल 2016 में अरुण योगीराज ने श्री जयचामा राजेंद्र वोडियार की मूर्ति बनाई थी, लेकिन 8 साल होने के बावजूद भी मैसूर नगर निगम उन्हें भुगतान नहीं रही है. यह एक मूर्तिकार के साथ-साथ मैसूर को रोशन करने वाले यदुवंश राजा का भी अपमान है.
करनी होगी जांच: नगर निगम
वहीं, बीजेपी नेता के इन आरोपों का खंडन करते हुए मैसूर नगर निगन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसा है तो जांच करनी होगी.
कौन हैं जयचामराजेंद्र वाडियार जयचामराजेंद्र वाडियार मैसूर के अंतिम महाराजा शासक थे, जिन्होंने 1940 से 1950 तक शासन किया और बाद में 1964 से 1966 तक मद्रास के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. वाडियार अपने चाचा महाराजा कृष्णराज वाडियार चतुर्थ के आकस्मिक निधन के बाद गद्दी पर बैठे थे. राजा के रूप में उनका शासनकाल 1940 में यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत के दौरान शुरू हुआ और 1947 में उनके राज्य को भारत के डोमिनियन में विलय के साथ समाप्त हुआ, लेकिन 1950 में भारत के गणतंत्र में संविधान बनने तक महाराजा के रूप उन्होंने काम किया.कौन हैं अरुण योगीराज अरुण योगीराज कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों से चले आ रहे परिवार से ताल्लुक रखते हैं. अरुण के पिता योगीराज और दादा बसवन्ना शिल्पी भी प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं. अरुण ने एमबीए किया और एक निजी कंपनी में काम किया. लेकिन 2008 से वह पूर्णकालिक मूर्तिकार बन गए. बता दें कि उन्होंने ही रामलला की मूर्ति का गढ़ा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







