
मैरीलैंड में बेटी की हत्या से टूटा पिता, पीएम मोदी से लगई गुहार, Ex बॉयफ्रेंड के घर में मिला शव
AajTak
मैरीलैंड के कोलंबिया में भारतीय-अमेरिकी युवती निकिता राव गोदिशाला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार यह घरेलू अपराध हो सकता है. हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा पर है, जो घटना के बाद भारत फरार हो गया. अमेरिकी एजेंसियां और भारतीय अधिकारी मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं.
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय-अमेरिकी युवती निकिता राव गोदिशाला की हत्या का मामला सामने आया है. 27 वर्षीय निकिता एलिकॉट सिटी में रहती थीं और कोलंबिया शहर में उनका शव मिला है. पुलिस इस मामले को संदिग्ध घरेलू अपराध मान रही है. निकिता राव गोदिशाला फरवरी 2025 से वेधा हेल्थ कंपनी में डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं. हाल ही में उन्हें कंपनी की ओर से ऑल इन अवॉर्ड दिया गया था. वह अपने काम को लेकर सक्रिय और समर्पित मानी जाती थीं.
यह घटना 31 दिसंबर 2025 की शाम को ट्विन रिवर्स रोड स्थित एक अपार्टमेंट में हुई. यह अपार्टमेंट उनके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा का बताया जा रहा है. आरोप है कि निकिता पर चाकू से कई बार हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. अर्जुन शर्मा की उम्र 26 साल बताई जा रही है. वह भी भारतीय मूल का है और कोलंबिया का निवासी था. 2 जनवरी 2026 को अर्जुन शर्मा ने हावर्ड काउंटी पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने पुलिस को बताया कि उसने निकिता को आखिरी बार न्यू ईयर ईव पर देखा था.
भारतीय-अमेरिकी युवती की हत्या
हालांकि पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि अर्जुन शर्मा उसी दिन अमेरिका छोड़कर भारत चला गया था. 3 जनवरी 2026 को जांच के दौरान पुलिस ने अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट की तलाशी ली, जहां से निकिता राव गोदिशाला का शव बरामद हुआ. जांच के आधार पर हावर्ड काउंटी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर और सेकंड डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है और मामले की जांच जारी है.
अमेरिकी संघीय एजेंसियां आरोपी की तलाश के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार आरोपी को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास निकिता के परिवार को कांसुलर सहायता दे रहा है और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संपर्क में है.
पूर्व प्रेमी के घर मिला युवती का शव

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






