
'मैम आप शादीशुदा हैं क्या?' ऑनलाइन क्लास में छात्र ने टीचर को किया शादी के लिए प्रपोज
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में ऑनलाइन क्लास के दौरान हुए एक अजीब घटना सामने आई. इस वीडियो में एक स्टूडेंट को टीचर से शादी का प्रस्ताव देते हुए सुना जा सकता है.
ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट की बदतमीजी करने के कई वीडियो वायरल हुए हैं. कभी कोई स्टूडेंट शिक्षक के मेकअप की तारीफ करता है, तो कभी कोई स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास के दौरान सोते हुए भी दिख जाता है. कई बार ऐसे वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जाता है. लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों के तेजी से रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में ऑनलाइन क्लास के दौरान हुए एक अजीब घटना सामने आई. इस वीडियो में एक स्टूडेंट को टीचर से शादी का प्रस्ताव देते हुए सुना जा सकता है.
देखें वीडियो
ये वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @tv1indialive पर पोस्ट किया गया है. क्लिप में एक टीचर स्टूडेंट से उनके सवाल को जारी रखने के लिए कहती हैं. स्टूडेंट पहले पूछता है-क्या आप शादीशुदा हैं? टीचर के शांतिपूर्ण उत्तर 'नहीं' देने पर, स्टूडेंट कहता है की फिर, मैं आपसे प्यार करता हूं, मैम.
टीचर जवाब देती हैं - डियर मैं आप सभी को प्यार करती हूं. स्टूडेंट अपनी टीचर को बीच में ही रोकते हुए पूछता है-क्या आप मुझसे शादी करेंगी? इस वीडियो को अबतक 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं.
क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










