
मैं 20 वाले मोमोज खाता हूं और वो... 'वंशिका' की ब्रेकअप स्टोरी पर 'बॉयफ्रेंड' का जवाब VIRAL
AajTak
ट्विटर पर 'वंशिका' और 'आकाश' ट्रेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ब्रेकअप स्टोरी वायरल हो रही है. वंशिका के बाद अब आकाश का वीडियो चर्चा में है. आकाश ने ब्रेकअप के लिए वंशिका को जिम्मेदार ठहराया है. उसने कहा कि अगर वंशिका के पीछे लड़कों की लाइन लगी थी तो करीना कपूर बनके सबको रिजेक्ट करने की क्या जरूरत थी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि ट्विटर पर 'वंशिका' (#Vanshika) ट्रेंड करने लगा. इस वीडियो में एक लड़की रोते हुए अपनी दोस्त को फोन पर अपने ब्रेकअप की दास्तां सुना रही है. वह बताती है कि कैसे उसके बॉयफ्रेंड ने उसे केवल रिलेशनशिप के दो महीने बाद ही छोड़ दिया. इस फिक्शनल वीडियो के जवाब में अब दूसरा फिक्शनल वीडियो (Fictional Video) वायरल हो रहा है. इसमें 'बॉयफ्रेंड' की तरफ से दिए जवाब को दिखाया गया है.
वायरल वीडियो में लड़की का नाम वंशिका और लड़के का नाम आकाश (Akash) दिखाया गया है. नए वीडियो में 'वंशिका' की तरह ही 'आकाश' भी अपने दोस्त से ब्रेकअप के बारे में बात कर रहा है. आकाश कहता है- ये लड़की दुनिया भर को क्या बोले जा रही है. अगर उसके पीछे लड़कों की लाइन लगी थी तो करीना कपूर बनके सबको रिजेक्ट करने की क्या जरूरत थी. कोई अगर दो महीने की रिलेशनशिप के लिए शादी वाली तैयारी करेगा तो मैं क्या करूं.
वीडियो में आकाश ने वंशिका के महंगी हील्स खरीदने वाली बात पर भी रिएक्ट किया. उसने कहा- ऐसे तो उसे हर चीज का पता होता है लेकिन सेल का पता नहीं लगा. अब उसकी गलत शॉपिंग के लिए मैं क्या करूं.
Akaash ki side sunlo bhai 😂😂 pic.twitter.com/97vGH8FBPA
वहीं, वंशिका के फुटबॉल देखने वाली बात पर आकाश ने कहा कि वो मेरे लिए नहीं मैच देख रही थी, बल्कि इसलिए देख रही थी क्योंकि उसे रोनाल्डो पसंद है. खाने-पीने की बात पर आकाश कहता है- मैं गली के मोमोज खाता हूं 20 रुपये वाले लेकिन वो 500 रुपये बिल भरवाती है और बातें पैसे बचाने की करती है. हद है, ब्रेकअप तो होना ही था.
आकाश से ब्रेकअप पर वंशिका ने क्या कहा था? इससे पहले वायरल हुए एक वीडियो में वंशिका को ये कहते हुए दिखाया गया था कि कॉलेज में लड़कों की लाइन लगी रहती थी और मैंने इस बंदे (आकाश) के लिए सबको रिजेक्ट किया. लेकिन दो महीने में ही उसने ब्रेकअप कर लिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










