
'मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा', उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद वायरल हुआ फडणवीस का पुराना वीडियो
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति ने अब नाटकीय मोड ले लिया है. उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा. इसमें वह एक शेर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई है. फेसबुक लाइव पर इस्तीफे के ऐलान करने के बाद उद्धव ठाकरे अपने घर मातोश्री से निकले और उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर रिजाइन सौंप दिया. इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल होने लगा.
ये वीडियो महाराष्ट्र विधानसभा का है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि देवेंद्र फडणवीस एक शेर पढ़ रहे हैं. वह कहते हैं कि मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा.
वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे एक प्रसिद्ध मंदिर में गए. वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. अब माना जा रहा है कि बीजेपी का सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है.
वहीं देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि मुंबई में बीजेपी और निर्दलीय विधायकों की बैठक हुई. बैठक के दौरान चंद्रकांत दादा पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार भाऊ, प्रवीण दरेकर, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, चंद्रशेखर बावनकुले से बातचीत की.
इसके साथ ही फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद कहा कि हम आपको कल सब कुछ बताएंगे. इसका मतलब साफ है कि वह अब बीजेपी की क्या रणनीति है इस बारे में देवेंद्र फडणवीस आज जानकारी देंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











