
'मैं सबसे अमीर कभी नहीं बनूंगा...', बोले Anand Mahindra, कारण भी बताया
AajTak
Anand Mahindra New Tweet: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नया वायरल ट्वीट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस ट्वीट में उन्होंने अपनी ख्वाहिश के बारे में बड़ा खुलासा किया है. ये ट्वीट दरअसल, उन्होंने एक यूजर के सवाल पर रिप्लाई करते हुए किया है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन (Mahindra & Mahindra Chairman) और देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने ऐसी बात कही है, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं सबसे अमीर कभी नहीं बनूंगा...' आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? इसका खुलासा भी आनंद महिंद्रा ने किया है.
ट्विटर यूजर ने पूछा था ये सवाल सोशल मीडिया (Social Media) पर खासे एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra से एक ट्विटर यूजर्स ने बड़ा सवाल पूछा था, जिसका उन्होंने दिलचस्प जबाव दिया है. दरअसल, विक्रांत सिंह नामक इस यूजर ने उनसे पूछा था कि आप देश के अमीरों की लिस्ट में 73वें स्थान पर...1 नंबर पर कब आएंगे. इस ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने हिंदी में ट्वीट करते हुए अपने मन की बात कही, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
Anand Mahindra ने बताई ख्वाहिश आनंद महिंद्रा ने यूजर के सवाल का उत्तर देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'सच तो ये है कि सबसे अमीर कभी नहीं बनूंगा...क्योंकि ये कभी मेरी ख्वाहिश ही ना थी…' उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल (Viral Tweet) हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट पोस्ट को करीब 15,000 लाइक मिल चुके थे और सैकड़ों लोगों ने इस पर रिट्वीट किया था.
सच तो ये है कि सबसे अमीर कभी नहीं बनूँगा। क्योंकि ये कभी मेरी ख़्वाहिश ही ना थी… https://t.co/fpRrIf39Z6
यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं महिंद्रा चेयरमैन के इस ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) पर रिप्लाई करते हुए ट्विटर यूजर्स ने अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने उन्हें जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए लिखा कि आप दिल के अमीर हैं. तो वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा... पैसा कागज है, सादगी आपकी अमीरी है. वहीं एक और यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आप नंबर एक बनकर और लोगों की मदद कर सकते हैं.'
ट्विटर पर 98 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स आनंद महिंद्रा आए दिन Twitter पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, तो वायरल हो जाता है. कुछ ऐसा ही उनके नए ट्वीट के साथ हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि अजब-गजब तस्वीरों के अलावा महिंद्रा चेयरमैन मोटिवेशनल पोस्ट भी करते हैं, जिन्हें यूजर्स खूब पसंद करते हैं. आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके फॉलोअर्स की तादाद करीब 98 लाख से ज्यादा है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










