
'मैं शायद पहले की तरह न चल पाऊं, ना बहस कर पाऊं, लेकिन...' ट्रंप के साथ डिबेट के बाद बोले बाइडेन
AajTak
अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. इस दौरान ट्रंप, बाइडेन पर भारी पड़ते नजर आए. अब बाइडेन ने एक बार फिर ट्रंप पर निशाना साधा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी तथा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. दोनों नेताओं ने इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. इस डिबेट के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनका इरादा नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को हराने का है.
ट्रंप ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि डिबेट में कमजोर प्रदर्शन करने और वे डेमोक्रेट्स समर्थकों को निराश करने के बावजूद वह दौड़ से बाहर होने पर विचार करेंगे.
बाइडेन ने शेयर किया अपना वीडियो
अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के साथ आमने-सामने की बहस के एक दिन बाद एक रैली को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा, "मुझे पता है कि मैं एक युवा व्यक्ति नहीं हूं. मैं पहले की तरह आसानी से नहीं चलता, मैं पहले की तरह सहजता से नहीं बोलता, मैं पहले की तरह अच्छी तरह से बहस नहीं करता." जैसे ही बाइडेन ने ये बात कही तो उनके समर्थकों ने "चार और साल" के नारे लगाने शुरू कर दिए.
ये भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा', बोले राष्ट्रपति बाइडेन, नॉर्थ कैरोलिना में किया प्रचार
बाइडेन ने अपना वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'दोस्तों, मैं शायद पहले की तरह आसानी से न चल पाऊं या न ही उतनी सहजता से बात कर पाऊं. हो सकता है कि मैं पहले की तरह बहस न कर पाऊं.लेकिन मैं सच बोलना जानता हूं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








