
'मैं शराब लेकर आता हूं, इंतजार करना...' फिर भी दोस्त खा गया बिरयानी तो उतारा मौत के घाट
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. इसमें एक शख्स ने एक प्लेट बिरयानी को लेकर हुए विवाद के चलते अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जान ले ली.
छोटे से विवाद में मारपीट और हत्या जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का है जहां एक एक युवक ने एक प्लेट बिरयानी के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी . दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि वे साथ में रहते और साथ में ही खाते पीते थे. पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन मृतक जगदीश सारथी मजदूरी का काम जल्द खत्म कर कमरे पर लौट आया. आते वक्त वो अपने साथ बिरयानी भी लाया. दूसरा दोस्त अमरेश एक्का जबतक आता तबतक जगदीश ने अकेले ही बिरयानी खाकर खत्म कर दी.
बिरयानी खाकर लेटा था शख्स
दूसरा दोस्त शराब लेकर घर लौटा तो देखा कि उसका दोस्त बिरयानी खाकर लेटा है. इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. वाद विवाद के बीच दोनों में हाथापाई शुरु हो गई.
इसी बीच अमरेश एक्का ने अपने दोस्त जगदीश सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सारथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दोस्त के जख्मी होते ही आरोपी डर गया और उसने तुरंत उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
निपटा दी दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी
पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे और दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहते थे. वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि जबतक वो शराब लेकर आ रहा है वो उसका इंतजार करे. जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे. लेकिन आरोपी के जाते है भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









