
'मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना', गोली लगने के बाद शहीद DSP हुमायूं भट के पत्नी से आखिरी शब्द
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुई मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे. दुश्मन की गोली से घायल होने के बाद हुमायूं भट ने अपनी पत्नी फातिमा को वीडियो कॉल किया था. उन्होंने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुई मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए. बहादुर सपूत शहीद हुमायूं भट की बीते साल शादी हुई थी, उनकी एक 2 महीने की बेटी है. दुश्मन की गोली से घायल होने के बाद हुमायूं भट ने एक वीडियो कॉल किया था. ये कॉल आखिरी कोशिश थी अपनी मासूम बेटी की एक झलक पाने की. लेकिन ये वक्त इतना मुश्किल भरा था, जिसे बयां करना आसान नहीं है. शहादत से कुछ पल पहले उन्होंने पूरा साहस जुटाया. ये आखिरी कोशिश थी एक पिता की, जो अपने जिगर के टुकड़े को देखना चाहते थे.
रिपोर्ट के मुताबिक TRF के पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की गोलियों से जख्मी होने के बाद डीएसपी हुमायूं भट का बहुत ज्यादा खून बह गया था. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था.
शहादत से पहले पिता को भी किया था फोन
अपनी शादी की पहली सालगिरह से एक पखवाड़े पहले हुमायूं भट ने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि वह अब नहीं बच पाएंगे. उन्होंने अपनी पत्नी फातिमा से वीडियो कॉल करके कहा कि अगर मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना. जानकारी के मुताबिक पत्नी को वीडियो कॉल करने से पहले उन्होंने अपने पिता रिटायर्ड डीआईजी गुलाम हसन भट को भी फोन कर बताया कि वह घायल हो गए हैं लेकिन फिलहाल ठीक हैं.
सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थे शहीद DSP
डीएसपी भट उन तीन अधिकारियों में एक थे, जो आतंकियों के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे थे. तभी आतंकियों ने गोलियां बरसा दीं. इस दौरान कर्नल मनप्रीत और मेजर आशीष को भी गोली लगी थी. इसके चलते तीनों वीर सपूत घायल हो गए

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









