
मैं भूखी क्यों रहूं? अमेरिका में रह रही इंडियन महिला की आपबीती... जब ऑफिस में नहीं मिला वेज खाना
AajTak
अमेरिका में रहने वाली एक इंडियन महिला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. इसमें वो शाकाहारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर अपनी भड़ास निकालते दिखाई दे रही हैं.
अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने ऑफिस की एक कहानी साझा की है. इस कहानी के माध्यम से उन्होंने एक ऐसे मुद्दे को छूने की कोशिश की है, जो आज बहुत सारे लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thewickedvegetarian नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इसका वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने साफ कर दिया है कि वो जो भी किस्सा वीडियो में बता रही हैं, वो सिर्फ उनके ऑफिस की एक घटना भर नहीं है, बल्कि वो शाकाहारी लोगों के प्रति एक आम नजरिए की है.
महिला ने पोस्ट लिखकर और वीडियो बनाकर निकाली भड़ास उन्होंने पोस्ट में लिखा है - यह कल के बारे में नहीं है, बल्कि शाकाहारी होने और कभी भी उसके बुनियादी विकल्प न होने के बारे में है. मुझे कितनी बार सुनना पड़ा है...ओह तो आप शाकाहारी हैं, इसलिए चिकन और मछली ठीक है. इसके अलावा अगर आप मांस खाते हैं... आप हमारे शाकाहारी खाने का विकल्प बंद कर दें! क्या होगा अगर सब जगह बेसलाइन शाकाहारी दिया जाए और मांस को साइड में जोड़ा जाए? समस्या हल हो गई! मैं ऑफिस लंच से इतनी निराश होकर बाहर निकली कि उन्हें बुरा लगा और उन्होंने एक घंटे बाद मेरे लिए कुछ मंगाने की पेशकश की, लेकिन तब तक मैंने अपने लिए दोपहर का भोजन ऑर्डर कर लिया था क्योंकि मैं बहुत भूखी थी.
यहां देखें वीडियो
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम रुनझुन मिश्रा है, जिन्हें 'द विकेड वेजिटेरियन' के नाम से जाना जाता है. रुनझुन ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर आप कभी किसी कार्यक्रम में पर भूखे रह गए हों, तो अपना हाथ उठाएं. रुनझुन ने उस पल को याद करते हुए बताया कि कैसे खानपान से जुड़े कार्यक्रमों में शाकाहारियों को नजरअंदाज किया जाता है. खासकर के वैसी जगहों पर जहां हर किसी के लिए भोजन मुहैया कराने का वादा किया गया हो. उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस में कहा गया था कि लंच नहीं लाना है वो ऑफिस की तरफ से मिलेगा. सभी कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था का वादा किया गया था.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








