
'मैं तुझे बताता हूं तू कौन है', जब आदर्श गौरव से बोले शाहरुख खान, सुनकर हैरान थे एक्टर
AajTak
एक्टर आदर्श गौरव ने शेयर किया कि उन्हें पहले 'माय नेम इज खान' में शाहरुख खान के बेटे का रोल ऑफर किया गया था. एक्टर ने कहा, 'जब यह फिल्म शूट हुई थी, तब मैं 14 साल का था.' उन्होंने ये भी बताया कि वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें डराया था.
फिल्म 'तू या मैं' में नजर आ रहे एक्टर आदर्श गौरव, इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. इसमें शाहरुख खान भी शामिल हैं. शाहरुख की फिल्म 'माय नेम इज खान' में आदर्श को उनके यंगर वर्जन के रूप में देखा गया था. एक हालिया बातचीत में एक्टर ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सेट पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने उनके साथ एक प्रैंक किया था.
कैसे मिला आदर्श गौरव को रोल?
नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर आदर्श गौरव अपनी हीरोइन शनाया कपूर के साथ पहुंचे थे. दोनों मिलकर अपनी पिक्चर 'तू या मैं' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे में आदर्श ने शेयर किया कि उन्हें सबसे पहले फिल्म में शाहरुख खान के बेटे का रोल ऑफर किया गया था. एक्टर ने बताया, 'जब यह फिल्म शूट हुई थी, तब मैं 14 साल का था. मैंने असल में शाहरुख के बेटे के रोल के लिए ऑडिशन दिया था और वो मुझे नहीं मिला. मैं अपने पिता को दोष देता हूं कि उन्होंने मुझे लाइन्स कैसे सिखाईं. यह बहुत बुरा ऑडिशन था.'
निराश होकर यंग आदर्श ने सोचा था कि उनका मौका चूक गया. उन्होंने याद किया, 'बस स्टॉप पर इंतजार करते हुए मैं सोच रहा था, बस हो गया, मैं खत्म. मुझे शाहरुख की फिल्म में आने का एक मौका मिला था और मैंने उसे गंवा दिया.'
इस बात को कई महीने बीत गए और आदर्श अपना ऑडिशन लगभग भूल चुके थे, जब उन्हें फिर कॉल आया. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे फिर ऑडिशन के लिए बुलाया. मैंने सोचा कि उन्होंने गलत इंसान को कॉल कर लिया है, क्योंकि मुझे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने कहा कि वे मुझे दूसरे रोल के लिए चाहते हैं, शाहरुख खान के यंगर वर्जन के लिए.'
आदर्श को शाहरुख खान का एक क्लिप दिखाया गया और परफॉर्म करने को कहा गया. वो बोले, 'मैंने बस उनकी नकल की. उस समय मुझे एस्परगर सिंड्रोम के बारे में कुछ पता नहीं था. मुझे रोल मिल गया. उन्होंने कहा कि शाहरुख सर और मेरे बीच कुछ समानता है. शायद आंखें, मुझे नहीं पता. मुझे यकीन नहीं हो रहा था. उस रात मैं सो नहीं सका.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












