
'मैं चुप नहीं रहूंगी', टॉर्चर करते थे मां-बाप, फैली अफवाहों पर मालती चाहर लेंगी लीगल एक्शन
AajTak
बिग बॉस फेम और क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने अपने खिलाफ फैल रही अफवाहों पर कड़ा बयान दिया है. झूठ और सनसनी फैलाने वालों की कड़ी निंदा करते हुए मालती ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और बिग बॉस फेम मालती चाहर ने अपने खिलाफ चल रही अफवाहों और कथित फर्जी खबरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि बिग बॉस के सफर के बाद मीडिया के कुछ हिस्सों ने झूठ और सनसनी फैलाने का रास्ता चुना है, जो पूरी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं है.
मालती का फूटा गुस्सा
मालती ने कहा कि कुछ लोग उनके परिवार को बेवजह इस विवाद में घसीट रहे हैं और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी जा रही हैं. उन्होंने साफ शब्दों में इसकी निंदा की और कहा कि उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता पर किसी तरह के उत्पीड़न या प्रताड़ना का आरोप नहीं लगाया है और इस तरह के सभी दावे पूरी तरह झूठे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके परिवार के लिए उनका प्यार और सम्मान किसी भी हाल में समझौते का विषय नहीं है.
मालती ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- जब से मेरा बिग बॉस का सफर शुरू हुआ है, मीडिया के कुछ लोग झूठी और सनसनी फैलाने वाली बातें कर रहे हैं. मेरे परिवार को झूठी और गंदी कहानियों में घसीटना बिल्कुल गलत और मानहानि करने वाला है. मैंने कभी भी अपने माता-पिता पर किसी तरह की मारपीट या परेशान करने का आरोप नहीं लगाया है. ये सारी बातें पूरी तरह झूठी हैं. मेरे परिवार के लिए मेरा प्यार और सम्मान सबसे ऊपर है.
'ये क्लिकबेट पत्रकारिता का सबसे घटिया रूप है. मैं चुप नहीं रहूंगी और हर कानूनी रास्ता अपनाऊंगी. मैं सभी से अपील करती हूं कि झूठी खबरों और गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग के खिलाफ मेरा साथ दें और सनसनी की बजाय सच्चाई का साथ दें.'
मालती ने दिया था परिवार को लेकर बयान

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












