
'मैं कांग्रेस की तरफ नहीं गया, BJP ने धकेला था', शिवसेना पर EC के फैसले के बाद बोले उद्धव
AajTak
महाराष्ट्र में सियासत फिर से गर्मा गई है. इलेक्शन कमीशन ने शिवसेना का नाम-निशान शिंदे गुट के हाथों में सौंप दिया है. इसके बाद उद्धव गुट की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. उद्धव ने रविवार को कहा कि मैंने एलायंस नहीं तोड़ा, बल्कि बीजेपी ने मुझे मजबूर किया. बीजेपी ने मुझे महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ जाने के लिए धकेला था.
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के फैसले के बाद सियासत गर्मा गई है. उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कल मैंने उन चोरों को रास्ते पर आ कर चुनौती दी है कि हिम्मत है तो इलेक्शन लड़ो और जीतो. मैंने हिन्दुत्व नहीं छोड़ा है, सिर्फ़ बीजेपी को छोड़ा है. इस दौरान उद्धव ने कहा कि मैं कांग्रेस की तरफ़ नहीं गया, बल्कि मुझे बीजेपी ने धकेला था. क्योंकि बीजेपी ने गठबंधन तोड़ा था. मैंने नहीं. मैं तब भी हिंदू था और आज भी हिंदू हूं.
उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि बहुत दिनों बाद हिंदी भाषा की प्रैक्टिस बढ़ा रहा हूं क्योंकि मुझे पता नहीं था कि इलेक्शन कमीशन ऐसा निर्णय लेगा. मेरा धनुष बाण चुरा लिया है, लेकिन अब प्रभु श्री राम हमारे साथ हैं.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले सभी घर आते थे, लेकिन बीते कुछ समय से घर आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है. काशी और महाराष्ट्र का रिश्ता बेहद पुराना है, हमें उम्मीद नहीं थी कि फैसला इतनी जल्दी होगा. उन्होंने हमारा धनुष-बाण छीन लिया, लेकिन अब राम हमारे साथ हैं.
उद्धव ने कहा कि कल मैंने उन्हें ललकारा है कि आप धनुष लेकर सामने आओ, मैं अपनी मशाल लेकर आपके सामने आऊंगा. मैंने भाजपा को छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं, क्योंकि उनका हिंदुत्व मुझे स्वीकार नहीं है. मेरे पिता और मेरे लिए हिंदुत्व मतलब देश प्रेम है. मैं जानता से पूछता हूं कि मैंने क्या गलती की.
उद्धव ने कहा कि आज जो हिंदुत्व की बात कर रहे हैं, वो दंगों के वक्त कहां थे? अब 56 इंच का सीना दिखा रहे हैं, लेकिन तब तो आपके पसीने छूट रहे थे. साथ ही कहा कि मैंने एलायंस नहीं तोड़ा, बल्कि बीजेपी ने मुझे मजबूर किया. बीजेपी ने मुझे महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ जाने के लिए धकेला था.
इस दौरान उद्धव ने नाम लिए बिना अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कल पुणे में कोई आया था, पूछा कैसा चल रहा है सब. इस पर उन्हें जवाब मिला कि इलेक्शन कमीशन ने हमारे पक्ष में फैसला लिया है. उनका मानना है कि उनकी पार्टी में रहने वाले ही हिंदुत्व है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








