
'मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं...' रायबरेली की रैली में सोनिया गांधी की भावुक अपील
AajTak
रायबरेली में भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा, "मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा. आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया. मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है. मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा.'
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भावुक अपील की और कहा कि 'मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. ये आप को निराश नहीं करेगा.' कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है.' राहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी प्रत्याशी हैं. शुक्रवार को जनसभा के दौरान जब सोनिया गांधी मौजूद भीड़ को संबोधित कर रही थीं तो इस दौरान मंच पर बेटी प्रियंका और राहुल गांधी भी उनके साथ ही खड़े थे.
आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दियाः सोनिया गांधी रायबरेली में भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा, "मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा. आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया. मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है. मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा.'
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी किया जिक्र इस दौरान सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया. सोनिया गांधी ने कहा कि, 'इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी. मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है. उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था. मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी. सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो. अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ. डरना मत.. क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं. '

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











