
'मैंने ही सिखाया, मेरी कॉपी कर रहे राहुल गांधी', जलेबी-लड्डू बनाने वाले वीडियो पर तेज प्रताप का तंज
AajTak
दिवाली पर राहुल गांधी का जलेबी और लड्डू बनाते वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल उनकी नकल कर रहे हैं और जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया था. महुआ दौरे के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि वे महागठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और जनता ही तय करेगी किसे जीत मिलेगी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जलेबी और लड्डू बनाने के वीडियो पर तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल उनकी कॉपी कर रहे हैं और उन्हें जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया था. महुआ दौरे के दौरान तेज प्रताप ने महागठबंधन से दूरी की बात भी कही और कहा कि जनता तय करेगी किसे जीतना है.
दिवाली के मौके पर राहुल गांधी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने खुद 'इमरती' और 'बेसन लड्डू' बनाने की कोशिश की. कांग्रेस सांसद ने वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत की और त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर राहुल गांधी का नया अंदाज, पुरानी दिल्ली में खुद बनाई इमरती और बेसन के लड्डू!
बाद में राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "सदियों पुरानी इस प्रसिद्ध दुकान की मिठास आज भी वैसी ही है - शुद्ध, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली. असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में है.”
घंटेवाला दुकान के मालिक सुषांत जैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे राहुल गांधी की शादी का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनकी शादी का मिठाई ऑर्डर मिल सके.
तेज प्रताप बोले, "राहुल गांधी मेरी नकल कर रहे हैं"

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









