
'मैंने आजतक कोई सपना नहीं देखा, मैं चैन की नींद सोता हूं', जानें ऐसा क्यों बोले अमित शाह
AajTak
पंचायत आजतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद, नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया था और इस बात पर जोर दिया था कि भाजपा की सीटें ज्यादा आई हैं तो मुख्यमंत्री उसी का होना चाहिए. लेकिन पीएम मोदी ने नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा जताया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम को आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक बिहार' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए. उनसे सवाल पूछा गया कि हिंदी पट्टी में बिहार ही एकमात्र राज्य है जहां कभी भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं रहा, क्या गृह मंत्री अमित शाह का यह सपना है कि बिहार में भी भाजपा का अपना मुख्यमंत्री हो?
इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'पहली बात तो मैंने आज तक जीवन में कोई स्वप्न ही नहीं देखा है. मैं बहुत चैन की नींद सोनेवाला आदमी हूं. तो मेरा स्वप्न आपको किसने कह दिया ये मेरे लिए सस्पेंस है. खैर... भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में भरोसा करती है. जैसा मैंने कहा, गत चुनाव में हमारी सीटें ज्यादा थीं फिर भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. हालांकि, नीतीश कुमार ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था कि आपकी सीटें ज्यादा आई हैं. गठबंधन धर्म तो यही कहता है कि मुख्यमंत्री आपकी पार्टी का हो. आप बनाइए हम समर्थन करेंगे.'
यह भी पढ़ें: यमुना के किनारे बीजेपी का ही राज, 2029 तक साफ हो जाएगी नदी… अमित शाह ने किया दावा
उन्होंने आगे कहा, 'परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार की वरिष्ठता को ध्यान में रखकर हमारी पार्टी की ओर से कहा कि नहीं आप नेतृत्व कीजिए हमें कोई आपत्ति नहीं है. हमने केंद्र में तब पूर्व बहुमत की सरकार प्राप्त की थी, तब भी एनडीए की सरकार बनाई. राज्यों में भी- उत्तर प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, जहां-जहां हमें पूर्ण बहुमत मिला या साथियों के साथ बहुमत मिला, हमने एनडीए की ही सरकार चलाई है. हमने गठबंधन का हमेशा सम्मान किया है और इस बार भी करेंगे.'
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








