
मेहुल चोकसी पर फैसला कल तक टला, कोर्ट से बोला भगोड़ा- डोमिनिका में मैं सुरक्षित नहीं
AajTak
एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचे मेहुल चोकसी को लेकर वहां की स्थानीय अदालत ने अपना फैसला कल तक के लिए टाल दिया है. मेहुल चोकसी को भारत सौंपने को लेकर डोमिनिका की स्थानीय कोर्ट कल फैसला सुनाएगी. अदालत के फैसले पर हर किसी की नज़रें हैं.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत सौंपे जाने के मामले को लेकर हुई सुनवाई में डोमिनिका की सरकार ने फैसला कल तक के लिए टाल दिया है.कोर्ट कल मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का फैसला सुना सकती है. कोर्ट से भगोड़े मेहुल ने कहा कि वह डोमिनिका में सुरक्षित नहीं है. उसने कहा कि यहां वह पुलिस कस्टडी में सुरक्षित नहीं है. एंटीगुआ वापस लौटने की जो भी कीमत है वो चुकाने को तैयार है. डोमिनिका की कोर्ट में सुनवाई बुधवार यानी आज शुरू हुई. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और बहस खत्म होने के बाद फैसला कल तक के लिए टाल दिया गया. डोमिनिका में अवैध एंट्री के मामले में मेहुल चोकसी को तत्काल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. मेहुल को डोमिनिका में रखा जाएगा या भारत वापस भेजा जाएगा इस मामले पर कल फैसला आने की उम्मीद है. इससे पहले सुनवाई के दौरान डोमिनिका की सरकार ने कोर्ट से कहा कि मेहुल की याचिका सुनवाई के लायक नहीं है. मेहुल को भारत को सौंप दिया जाए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











