
मेवात को दूसरा जामताड़ा क्यों कहा जाता है? दंगाइयों के सबसे पहले साइबर थाने को निशाना बनाने की Inside Story
AajTak
हरियाणा के नूंह जिले में पड़ने वाले मेवात इलाके में सांप्रदायिक हिंसा के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं. मेवात वो इलाका है जो धीरे-धीरे देश का दूसरा जामताड़ा बनता जा रहा है. जामताड़ा जो साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है, अब वैसा ही मेवात भी बन रहा है या बन चुका है. लेकिन ये सब हुआ कैसे? कैसे युवा मेवात में बैठकर देशभर में ठगी करते हैं? जानते हैं...
हरियाणा के नूंह जिले का मेवात इलाका. यहां सोमवार यानी 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच टकराव के बाद हिंसा भड़की. इस हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने 176 दंगाइयों को गिरफ्तार भी किया है.
मेवात वो इलाका है जिसमें सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भी आते हैं.
मेवात और गुरुग्राम में बहुत ज्यादा दूरी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद ये देश के सबसे पिछड़े इलाकों में से है. इसी पिछड़ेपन ने इसे देश का दूसरा 'जामताड़ा' भी बना दिया है. वही जामताड़ा जो झारखंड में आता है और जिसे साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है. जामताड़ा को लेकर नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज भी आ चुकी है. जामताड़ा की तरह ही मेवात के युवा भी साइबर ठगी के लिए बदनाम हैं.
इसी साल मार्च में केंद्र सरकार ने बताया था कि देश के नौ राज्यों के 32 इलाके ऐसे हैं जो साइबर क्राइम का गढ़ बन गए हैं. इनमें मेवात भी शामिल था.
मेवात किस तरह साइबर क्राइम का गढ़ बन रहा है या बन चुका है, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे ही आप यहां पहुंचेंगे, वैसे ही जगह-जगह पर साइबर अपराध से जुड़ी चेतावनियां लिखे बैरिकेड-बैनर दिखने लगेंगे. इसके अलावा, नूंह जिले में जुरेहरा पहला पुलिस थाना पड़ता है, यहां पर भी साइबर अपराध को लेकर चेतावनी लिखी है. ताकि भोले-भाले लोग साइबर ठगों का शिकार न बन जाएं.
सबसे पहले साइबर थाने पर ही हमला क्यों?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











