
मेला देखने को लेकर हुआ विवाद, रात में पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मेले जाने को लेकर विवाद होने के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक झगड़ा होने के बाद शख्स अपनी पत्नी को मेला दिखाने ले गया जहां फिर विवाद हुआ. इसके बाद घर पहुंचने पर देर रात पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी का कत्ल कर दिया.
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मेला देखने को लेकर हुए विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है. घटना शुक्रवार की रात सिलीगुड़ी से सटे फांसीदेवा ब्लॉक के कोकराजोत गांव में हुई है.
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार फांसीदेवा प्रखंड में मंगलवार से भद्रकाली मेला शुरू हुआ. मेला लगने के बाद से पत्नी कविता अपने पति को मेले में ले जाने की जिद कर रही थी.
मेला जाने को लेकर घर में विवाद हो रहा था जिसे परिवार के बाकी सदस्य रोकने की कोशिश करते रहे. इस विवाद के बाद रंजीत शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ मेला देखने गया था. लेकिन मेले में जाने पर भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा जिसके बाद रात को दोनों मेले से लौटे.
इसके बाद रात को घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए. घर में अचानक चीख सुनकर रंजीत सोरेन की बहन लक्ष्मी सोरेन कमरे से बाहर निकलीं. जैसे ही वो कमरे से बाहर निकली उसने दूसरे कमरे में कविता सोरेन (भाभी) को लहूलुहान हालत में देखा.
अपने भाई रंजीत के हाथों में धारदार हथियार देखकर लक्ष्मी भी चिल्लाने लगी. इसके बाद रंजीत वहां से भाग गया. बाद में रंजीत ने फांसीदेवा थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. सूचना पाकर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
शव को बरामद कर फांसीदेवा थाने लाया गया. शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. फांसीदेवा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है. (इनपुट - जोयदीप बेग)

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







