
'मेरे बेडरूम में कपड़े बदलते थे आमिर', बोलीं ममता कुलकर्णी, एआर रहमान विवाद पर किया कमेंट
AajTak
फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के दौरान की यादें बताते हुए ममता कुलकर्णी ने उस करीबी इंडस्ट्री का जिक्र किया, जहां प्रोफेशनल और पर्सनल स्पेस अक्सर एक-दूसरे में घुल-मिल जाते थे. अमीर खान के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी ममता कुलकर्णी ने बात की.
1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में बिताए अपने सालों पर नजर डाली है. उन्होंने उस दौर को याद किया, जिसमें गर्मजोशी, पर्सनल रिश्ते और कोई विभाजन नहीं था. ममता कुलकर्णी कई साल पहले बॉलीवुड से दूर हो गई थीं. 2025 में उन्होंने भारत में वापसी की और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं. हाल ही में ममता ने एक इंटरव्यू में उस दौर के फिल्म सेट्स के अपने अनुभव को शेयर किया.
आमिर खान बदलते थे बेडरूम में कपड़े
फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के दौरान की यादें बताते हुए ममता कुलकर्णी ने उस करीबी इंडस्ट्री का जिक्र किया, जहां प्रोफेशनल और पर्सनल स्पेस अक्सर एक-दूसरे में घुल-मिल जाते थे. अमीर खान के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए ममता ने कहा कि उस समय शूटिंग में आज जैसा भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता था. वैनिटी वैन बहुत कम थीं, और एक्टर्स अक्सर एक-दूसरे के घरों पर बेसिक सुविधाओं के लिए निर्भर रहते थे. उन्होंने बताया कि 'बाजी' की शूटिंग के दौरान अमीर खान अक्सर सीधे उनके लोखंडवाला स्थित घर आते थे, उनके बेडरूम में कपड़े बदलते थे और पैक-अप के बाद किचन में चाय बनाते थे.
एक एजेंसी को दिए बयान में ममता ने कहा, 'देखिए, मुझे बहुत खुशी है कि मैं 1990 के दशक में काम कर पाई. मैंने अमीर खान के साथ काम किया, शाहरुख खान के साथ काम किया... हमने कभी एक-दूसरे के धर्म को नहीं देखा. सच कहूं तो अब क्या कहूं?' उन्होंने कहा कि तब फिल्म सेट्स पर आज जैसी सुविधाएं नहीं थीं, और कलाकार अक्सर एक-दूसरे के घरों पर तैयार होकर सीधे शूटिंग के लिए निकल जाते थे.
ममता ने बताया कि यही दोस्ती की भावना भारत से बाहर भी दिखती थी, खासकर अमीर खान और शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर के दौरान, जहां इंडस्ट्री में शेयर की जाने वाली गर्मजोशी और आपसी सम्मान महसूस होता था. एक्ट्रेस ने कहा, 'जब हम अमीर खान और शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर पर गए थे, तो हम एक-दूसरे के घरों में बैठते थे, कोई चाय बना रहा होता था, कोई खाना बना रहा होता था.'
रहमान पर बोलीं ममता कुलकर्णी

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












