
'मेरे पिता ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारा और खा गए', बेटी ने सुनाई नरभक्षी की कहानी
AajTak
जब मैं नौ साल की थी तब मेरे पिता ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और उसे उसे खा लिया. जब वो जेल में बंद थे, तब उन्होंने मुझे एक भयानक गिफ्ट भी दिया था. ये कहानी एक ऐसे कातिल की है, जिसके नरभक्षी होने की पुष्टि उसकी अपनी बेटी ने ही की.
स्वीडन में नौ साल की एक छोटी बच्ची ने अपने पिता को ऐसे खौफनाक अपराध करते देखा था कि वह सालों तक चुप रही. अब जाकर उसने हिम्मत जुटाई और सार्वजनिक तौर पर मुंह खोला. उसने बताया कि कैसे उसके पिता ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और एक नरभक्षी बन गया था.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जेमी ली एरो महज नौ साल की थी जब उसे पता चला कि उसके पिता इसाकिन ड्रैबड ने अपनी प्रेमिका हेले क्रिस्टेंसन की हत्या कर उसे खा लिया था.जेमी ली एरो महज नौ साल की थी जब वो ऐसे भयावह दौर से गुजरी, जिस बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते हैं.
जेमी के पिता, इसाकिन ड्रैबड, उसकी मां से तब अलग हो गए थे जब वह बहुत छोटी थी. इसके बावजूद, उसने अपने पिता के साथ संबंध बनाए रखा और उनकी नई साथी, हेले क्रिस्टेंसन से भी उसका गहरा लगाव हो गया था, जो उसके लिए सौतेली मां जैसी बन गई थी.
हेले और इसाकिन का रिश्ता अक्सर हिंसक हो जाता था. छोटी जेमी ने उन दोनों के बीच कई भयानक झगड़े देखे थे. फिर एक दुखद दिन, हेले ने जेमी को खाना परोसा और कहा- अपने खाने का आनंद लो. यह आखिरी बार है जब मैं तुम्हारे लिए खाना बना रही हूं, क्योंकि इसाकिन मुझे जान से मार देगा.
हेले की भयावह भविष्यवाणी सही साबित हुई. नवंबर 2010 में, ड्रैबड - जो खुद को शैतान का उपासक मानता था. उसने अपनी प्रेमिका का गला काटने से पहले उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके शव के कुछ हिस्सों को खा भी गया.
बुरे दौर से गुजरा जेमी का बचपन LadBible के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जेमी ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें उनके पिता के बारे में भयावह सच्चाई जानने से उसे बचाने की कोशिश की. जेमी ने बताया कि मुझे टीवी देखने की इजाजत नहीं थी. मुझे रेडियो सुनने की इजाज़त नहीं थी. मुझे दुकानों पर जाने की इजाज़त नहीं थी. मुझे एक महीने तक स्कूल जाने की इजाजत नहीं थी. मेरी मां घर के पर्दे गिरा कर रखती थीं, क्योंकि आस-पास से गुजरने वाले पड़ोसी अंदर झांकने की कोशिश करते थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








