
'मेरे पति बहादुर थे...', ASI संदीप की पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ ASI का अंतिम संस्कार
AajTak
रोहतक के जुलाना में ASI संदीप लाठर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस वाहन में उनके शव को ले जाया गया. इस दौरान कई युवा तिरंगे लेकर श्रद्धांजलि देने के लिए सड़क किनारे खड़े दिखे.
रोहतक के साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार लाठर ने मंगलवार को कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि लाठर के सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है.
रोहतक के जुलाना में ASI संदीप लाठर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस वाहन में उनके शव को ले जाया गया. इस दौरान कई युवा तिरंगे लेकर श्रद्धांजलि देने के लिए सड़क किनारे खड़े दिखे.
संदीप ने अपने 6 मिनट के वीडियो में दिवंगत IPS अधिकारी वाई पुराण कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि पूर्व IG के कार्यकाल में कर्मचारियों के तबादले जाति के आधार पर किए गए. FIR संदीप की पत्नी की शिकायत पर दर्ज की गई.
जुलाना पहुंचा संदीप का शव
पोस्टमॉर्टम के बाद संदीप का शव उनके पैतृक गांव जुलाना, जिंद जिले में ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और राजनीतिक नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए. राज्य के कई मंत्री और कांग्रेस एवं BJP के नेता भी शामिल हुए.
संदीप की पत्नी ने की जांच की मांग

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








