
'मेरे जैसी बॉडी होती तो...', छोटे कपड़े पहनने पर ट्रोल हुई 56 की एक्ट्रेस, दिया जवाब
AajTak
लास वेगास में शो के दौरान, सिंगर जेनिफर लोपेज ने बीच में रुककर उन आलोचनाओं को सीधे जवाब किया जो उन्हें उनके आउटफिट्स के बारे में मिलती रहती हैं. स्टेज पर खड़ी लोपेज ने उन टिप्पणियों का जिक्र किया जो अक्सर उनपर की जाती हैं, जैसे कि 'वो हमेशा ऐसे छोटे क्यों कपड़े पहनती है?'
हॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक जेनिफर लोपेज सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में जेनिफर लोपेज ने लास वेगास के सीजर्स पैलेस में 'अप ऑल नाइट लाइव' शो किया. 56 साल की जेनिफर को अपनी बोल्डनेस और आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है. हालांकि, कई बार पॉप आइकन को हेटर्स का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में सिंगर ने उन क्रिटिक्स को जवाब दिया जो अक्सर उनकी फैशन चॉइस और अपीयरेंस पर कमेंट करते हैं. जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ऑनलाइन ट्रोलिंग से बिल्कुल प्रभावित नहीं होतीं.
जेनिफर ने हेटर्स को दिया जवाब
लास वेगास में शो के दौरान, सिंगर जेनिफर लोपेज ने बीच में रुककर उन आलोचनाओं को सीधे जवाब किया, जो उन्हें उनके आउटफिट्स के बारे में मिलती रहती हैं. स्टेज पर खड़ी लोपेज ने उन टिप्पणियों का जिक्र किया, जो अक्सर उनपर की जाती हैं, जैसे कि 'वो हमेशा ऐसे ही क्यों कपड़े पहनती है?', 'वो अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े क्यों नहीं पहनती?', 'वो हमेशा नंगी क्यों रहती है?'
सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने इस सभी बातों का एक मजेदार और आत्मविश्वासी जवाब देकर तुरंत दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, 'और मैं कहती हूं, ‘अगर तुम्हारे पास ये बॉडी होती, तो तुम भी नंगे रहते.' यह कमेंट सुनते ही दर्शकों से जोरदार तालियां बजाईं और चीयर करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोपेज ने अपने हिट गानों की परफॉरमेंस जारी रखी, जिससे फैंस एनर्जाइज्ड हो गए.
अपने सिग्नेचर स्टाइल को फॉलो करते हुए जेनिफर लोपेज ने 'Up All Night Live' कॉन्सर्ट के दौरान कई बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट्स पहने. उनके सबसे आकर्षक लुक्स में से एक था चमकदार ग्रीन बॉडीसूट, जिसमें फ्रिंज्ड बॉटम था. ये एक ऐसा एंसेंबल था, जो कई लोग डेयरिंग मानेंगे. अपनी वार्डरोब पर लगातार हो रही चर्चा पर बात करते हुए लोपेज ने माना कि वो आलोचनाओं को बस हंसकर टाल देती हैं और फैशन के जरिए खुद को फ्रीली एक्सप्रेस करना जारी रखती हैं.
अपनी शादियों का उड़ाया मजाक

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












