
मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा, मैंने न बुलाया ना ही मिला... पाक के जासूस पत्रकार नुसरत मिर्जा पर बोले हामिद अंसारी
AajTak
पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के आरोपों पर हामिद अंसारी ने कहा कि हामिद अंसारी ने कहा कि इन बयानों में कहा जा रहा है कि भारत के उप राष्ट्रपति के रूप में मैंने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को न्योता दिया. अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि ये ज्ञात तथ्य है कि विदेश मेहमानों को उप राष्ट्रपति द्वारा बुलाने की प्रक्रिया सरकार के सलाह पर की जाती है और इसमें मुख्य रूप से विदेश मंत्रालय शामिल होता है.
नुसरत मिर्जा, इस पाकिस्तानी पत्रकार के दावों ने भारत की राजनीति में हलचल मचा दिया है. इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने खुद सफाई दी है. हामिद अंसारी ने कहा है कि मैंने न तो उसे कभी बुलाया है और न ही उससे मुलाकात की है. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बयान जारी कर कहा है कि आज और कल मेरे खिलाफ मीडिया के एक सेक्शन में झूठ का पुलिंदा चलाया जा रहा है. इसमें बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता शामिल हैं.
हामिद अंसारी ने कहा कि इन बयानों में कहा जा रहा है कि भारत के उप राष्ट्रपति के रूप में मैंने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को न्यौता दिया. पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि नई दिल्ली में 'आतंकवाद' पर आयोजित एक कार्यक्रम में मैं उससे मिला. और जब मैं ईरान में भारत का राजदूत था तब मैंने राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम किया. इसके लिए एक सरकारी एजेंसी के एक पूर्व अधिकारी द्वारा आरोप लगाए गए.
अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि ये ज्ञात तथ्य है कि विदेश मेहमानों को उप राष्ट्रपति द्वारा बुलाने की प्रक्रिया सरकार के सलाह पर की जाती है और इसमें मुख्य रूप से विदेश मंत्रालय शामिल होता है. उन्होंने कहा कि मैने न तो इस शख्स को कभी न्योता दिया है और न ही इससे कभी मिला हूं.
हामिद अंसारी ने कहा कि आतंकवाद पर मैंने एक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 11 दिसंबर 2010 को किया था. जैसा कि सामान्य प्रैक्टिस है मेहमानों की सूची की लिस्ट आयोजकों ने तैयार की थी. मैंने उसे कभी नहीं बुलाया और न ही मिला.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







