
'मेरे ऊपर भी प्रेशर, गुवाहाटी जाने का ऑफर मिला था', ED की पूछताछ के बाद बोले संजय राउत
AajTak
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी शिवसेना को तोड़ने की रणनीति के तहत काम कर रही है और खुद को असली शिवसेना बताने वाला बागी खेमा (एकनाथ शिंदे गुट) उसी रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी) मुंबई में शिवसेना की ताकत को कम करना चाहते हैं. इसलिए शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है.
महाराष्ट्र में शिवसेना सेना संजय राउत से शुक्रवार को ईडी ने 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है. राउत मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के समन पर पेश हुए थे. पूछताछ के बाद बाहर आए संजय राउत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर भी प्रेशर है. लेकिन, मैं डरता नहीं हूं. राउत ने आगे कहा कि मुझे भी गुवाहाटी (बागी विधायकों का गुट) जाने का ऑफर मिला था, लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का सैनिक हूं. इसलिए मैं वहां नहीं गया. जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है?
राउत ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि अगर कोई जांच एजेंसी (ईडी) मुझे समन जारी करती है तो पेश होना चाहिए. उनके अधिकारियों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया. मैंने उनसे कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं फिर आ सकता हूं.
जब सच्चाई आपके साथ है तो डर क्याें?
संजय राउत ने कहा कि मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. इसलिए 10 घंटे तक पूछताछ में सहयोग दिया और लौट आए हैं. मैं गुवाहाटी भी जा सकता था, लेकिन मैं बालासाहेब का सैनिक हूं. जब सच्चाई आपके साथ है तो डर क्यों. मैंने अधिकारियों से कहा कि मैं अपना बैग लेकर आया हूं और तुम वही करो, जो तुम करना चाहते हो.
शिवसेना को कमजोर करना चाहती है बीजेपी
संजय ने कहा कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने अब साफ कर दिया है. यह शिवसेना को कमजोर करने की भाजपा की रणनीति है. वे मुंबई में शिवसेना को कमजोर करना चाहते हैं. इसलिए शिंदे को सीएम बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








