
मेरी हत्या के जिम्मेदार पड़ोसी होंगे... 4 महीने पहले दरवाजे पर लिखा, अब मिली महिला की जली हुई लाश
AajTak
129 दिन पहले बुजुर्ग महिला ने दरवाजे पर लिखा- मेरी हत्या होती है, तो पड़ोसी जिम्मेदार होंगे. सचमुच कानपुर में 129 दिन बाद महिला का जला हुआ शव कमरे के अंदर मंगलवार को मिल गया. पुलिस ने जांच के लिए कमरे को सील करने की बजाय दरवाजा ही उखड़वा लिया है. पुलिस को भी प्रथम दृष्टया यह हत्या का केस लग रहा है.
क्या 129 दिन पहले किसी महिला को अपनी हत्या का आभास हो सकता है? सुनने में शायद अजीब लगेगा, लेकिन कानपुर में एक ऐसी ही हत्या की वारदात सामने आई है. दरवाजे पर चॉक से लिखा एक नोट पुलिस को करीब 4 महीने बाद मिला है और उसी कमरे में महिला की जली हुई बॉडी पुलिस ने बरामद की है.
कानपुर के रायपुरवा की रहने वाली 62 वर्षी मंजू वर्मा का मंगलवार को जला हुआ शव उनके कमरे में पाया गया. कमरा बाहर से बंद था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रायपुरवा पुलिस ने जांच के बाद पाया कि महिला की हत्या की गई होगी.
दरअसल, महिला का शव पूरी तरह जला हुआ था और कमरा बाहर से बंद था. मगर, इससे भी बड़ी बात यह थी कि महिला ने अपने दरवाजे पर चॉक से लिख रखा था कि अगर मेरी किसी तरह अचानक हत्या हो जाती है, तो उसके जिम्मेदार मेरे पड़ोसी होंगे. इस नोट के नीचे मंजू वर्मा का नाम लिखा था. दरवाजे पर लिखे हुए इस नोट के नीचे 2 सितंबर 2023 की डेट पड़ी थी.
हत्या के बाद शव जलाने की आशंका
महिला का शव पूरी तरह आंकड़ा हुआ था. ऐसे में पुलिस को यह आशंका है कि पहले महिला की हत्या की गई होगी. इसके बाद पेट्रोल से उसके शव को आग लगा दी गई होगी. महिला के बारे में पता चला है कि उसका मकान को लेकर आस-पास के लोगों से विवाद भी चल रहा था.
लिहाजा, यह आशंका है कि इसी कारण महिला की हत्या कर दी गई हो. फिर दरवाजे पर जो नोट लिखा है उसको आधार बनाकर किसी और ने भी इसमें अपनी दुश्मनी निकलने की कोशिश की होगी. बहरहाल, पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











