
'मेरी सगाई हो गई, अब...', सुनकर क्लासमेट को मारी गोली, फिर ली खुद की जान... लॉ कॉलेज हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
पंजाब के तरनतारन में लॉ कॉलेज की छात्रा संदीप कौर की उसके क्लासमेट प्रिंस राज ने क्लासरूम में गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. परिवार का कहना है कि छात्रा की सगाई के बाद वह परेशान कर रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के तरनतारन में एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को उसके ही क्लासमेट ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली. आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर के तौर पर हुई. वहीं गोली चलाने वाले छात्र का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है. यह घटना कॉलेज के अंदर क्लासरूम में उस समय हुई जब पढ़ाई चल रही थी और सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि क्लास के दौरान प्रिंस राज अचानक क्लास रूम में आया और उसने अपने बैग से पिस्टल निकाली और सामने बैठी छात्रा संदीप कौर को बेहद करीब से गोली मार दी. अचानक हुई फायरिंग से क्लासरूम में हड़कंप मच गया. छात्र और शिक्षक कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी ने फिर से पिस्टल लोड की और अपने सिर पर गोली मार ली. आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुआ. यह पिस्टल सेना में इस्तेमाल नहीं होती है.
कॉलेज के अंदर हुई फायरिंग से फैली दहशत
कुछ ही सेकेंड में कॉलेज का माहौल डर और दहशत में बदल गया. कानून की पढ़ाई करने वाले इस कॉलेज में इस तरह की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि संदीप कौर की सगाई हो चुकी थी और इसके बाद प्रिंस राज नाराज हो गया था. छात्रा के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था. परिवार के अनुसार आरोपी छात्र दो से तीन बार उनके घर भी गया था.
परिवार का कहना है कि संदीप को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और उसे लेकर चिंता भी बढ़ रही थी. आरोपी छात्र प्रिंस राज के पिता भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों छात्रों के बीच क्या विवाद था और आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.
शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








