
'मेरी पूजा मिल गई..', 9 साल बाद लापता बेटी को देख फफक कर रो पड़ी मां
AajTak
मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसकी पत्नी भी इसमें आरोपी है. दंपति ने कथित तौर पर पूजा का अपहरण कर लिया था, क्योंकि उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी. हालांकि, अब मुंबई पुलिस ने 9 साल पहले लापता हुई पूजा को खोजने में सफलता हासिल की है. 2013 में पूजा जब गायब हुई थी तब उसकी उम्र 7 साल थी. अब वो 16 साल की हो चुकी है.
मुंबई पुलिस ने 9 साल पहले लापता हुई एक लड़की को खोजने में सफलता हासिल की है. 2013 में लड़की जब गायब हुई थी तब उसकी उम्र 7 साल थी. अब वो 16 साल की हो चुकी है. उसे एक दंपति ने अगवा कर लिया था, क्योंकि उनके कोई संतान नहीं थी. फिलहाल, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
लड़की को खोजने में मुंबई पुलिस के रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र ढोंडू भोसले का अहम रोल है. जिस वक्त डीएन नगर थाने में 7 साल की पूजा गौड़ की मिसिंग रिपोर्ट लिखाई गई, उस समय भोसले ही इस केस के इंचार्ज थे. उन्होंने पूजा को खोजने में पूरा दम लगा दिया था. भोसले ने हर संभावित इलाके की खाक छान मारी, हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की. लेकिन पूजा नहीं मिली. यहां तक कि रिटायर होने के बाद 7 साल तक भी वे उसे खोजने की कोशिश करते रहे. उन्होंने अपने करियर में 166 मिसिंग लड़कियों में से 165 का पता लगाया गया था, लेकिन 166 नंबर वाली लड़की (पूजा गौड़) का पता नहीं चल पा रहा था. आखिरकार बीते गुरुवार को वो दिन आ गया जब पूजा की तलाश पूरी हुई और उसे उसके परिजनों से मिला दिया गया.
सालों बाद परिवार से मिली पूजा की आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे. उसकी मां ने भोसले को फोन पर बताया- 'मेरी पूजा मिल गई है..' और यही लाइन दोहराते हुए वो फूट-फूटकर रोने लगी. इधर भोसले भी भावुक हो गए. उनका केस नंबर- 166 सॉल्व हो गया था.
दंपति ने कर लिया था अगवा
इस मामले में हैरी जोसेफ नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसमें उसकी पत्नी भी आरोपी है. दंपति ने कथित तौर पर पूजा का 2013 में अपहरण कर लिया था, क्योंकि उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी. बाद में पूजा को अंधेरी (पश्चिम) की एक सोसाइटी में दाई के रूप में काम पर रखा गया था.
पूजा को खोजने में भोंसले का अहम रोल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










