
'मेरा हुआ था रेप और...', मरते हुए मां ने सुनाई दरिंदगी की दास्तान, बिखर गई बेटी की दुनिया
AajTak
लुइस नाम की एक महिला की दुनिया तब पलट गई जब उसकी मां ने मरते हुए उसे एक बड़ा राज बताया. उसने बताया कि उसके पिता सच में उसके पिता नहीं हैं बल्कि उन्होंने सिर्फ उसे अपना नाम दिया है.
कई बार परिवारों के अंदर कुछ ऐसे राज छुपे होते हैं जिन्हें जानकर लगता है कि काश ये सच कभी पता ही न लगता तो कितना अच्छा होता. Louise नाम की महिला को हाल में अपने बारे में ऐसा ही कुछ पता चला जिससे मानो उसकी दुनिया ही बिखर गई.
लुइस ने बताया कि- मेरी मां ने मरते हुए मुझसे कहा- 'लुइस मुझे तुम्हें कुछ बताना है. तुम्हारे पिता तुम्हारे असली पिता नहीं हैं बल्कि उन्होंने तुम्हारी जिम्मेदारी तब ली जब तुम तीन साल की थी'. लुइस ने बताया- ये सब सुनकर मेरे होश उड़ गए और मैं वहां से भाग जाना चाहती थी. लेकिन मां ने मेरा हाथ पकड़ा हुआ था.
'बेटा जब मैं 21 साल की थी तो...'
लुइस ने कहा- मां ने मुझे आगे बताया- 'बेटा जब मैं 21 साल की थी तो ग्लासगो में अपने काम से घर वापस आ रही थी. रास्ते में एक अजनबी ने मुझे पकड़कर मेरे साथ रेप किया जिसके चलते मैं प्रेग्नेंट हुई और तुम्हारा जन्म हुआ. पहले ये सब छुपाने के लिए मुझे माफ कर देना. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं तुम्हें ये कैसे बताऊं. अब मैं अपराधबोध में दब चुकी हूं और तुम्हें ये बता रही हूं. मुझे उम्मीद है कि तुम मुझे माफ कर दोगी.'
'रोकर वापस आई तो मां मर चुकी थी'
लुइस ने बताया- 'ये सच सुनने के बाद मैं कमरे से भागकर अपने रूम में चली गई. मुझे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. यूं लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया ही बिखर गई है. लेकिन मेरी मां मर रही थी और इस सब का वक्त नहीं था. मैं वापस अपनी मां के पास पहुंची लेकिन वह मेरी दो बहनों एंबर और लूसी के सामने दम तोड़ चुकी थी. मैं इससे अंजान थी और मैंने उसे माथे को छूकर कहा - कोई बात नहीं मां लेकिन देखा तो वह मर चुकी थी. मैंने अपनी बहनों का चेहरा देखा तो समझ आया कि शायद उन्हें पहले से ये सच पता था.'

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










